Homeदेशराहुल गांधी को फिर से बंगला अलॉट बोले पूरा हिंदुस्तान मेरा घर

राहुल गांधी को फिर से बंगला अलॉट बोले पूरा हिंदुस्तान मेरा घर

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाली के बाद अब उन्हें दूसरी गुड न्यूज मिली है। राहुल गांधी को संसद की हाउसिंग कमेटी ने फिर से बंगला अलॉट कर दिया है। राहुल गांधी को फिर से 12 तुगलक लेन आवंटित किया गया है। बंगाल मिलने के बाद राहुल गांधी की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि पूरा हिंदुस्तान मेरा घर है।

वहीं दूसरी तरफ मीडिया  रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस को  बताया गया है कि राहुल गांधी को दिल्ली में एक सांसद के तौर पर बंगला आवंटित किए जाने की इस्टेट ऑफिस से आधिकारिक पुष्टि मिल गई है। फिलहाल, उन्हें उनके पहले वाले आवास 12, तुगलक लेन की पेशकश की गई है, लेकिन उन्होंने अभी तक इस पर फैसला नहीं किया है। कांग्रेस सांसद के पास इसका जवाब देने के लिए 8 दिन का समय है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments