ग्वालियर/भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। भाजपा के शासनकाल में हर वर्ग की चिंता की गई है और उनका जीवन बदलने का काम किया गया है। राष्ट्र और प्रदेश को परम वैभव पर ले जाने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही कर सकते हैं। जब-जब भी आप दृढ़ निश्चय के साथ मैदान में उतरे हैं और मन लगाकर काम किया है, तब-तब पार्टी ने बहुमत से जीत हासिल की है। आने वाले विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में जीत के लिए आपको अभी से जुटना होगा, तभी राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने की हमारी संकल्पना पूरी होगी। यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्यप्रदेश के चुनाव प्रबंध समिति के प्रदेश संयोजक श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को गोयल वाटिका में ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
सम्मेलन को सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी पूर्व मंत्री श्री अनूप मिश्रा पूर्व मंत्री एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाह ने संबोधित किया इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ताओ ने घर वापसी की