Homeदेशलालकिले की प्राचीर से झलका प्रधानमंत्री मोदी का आत्मविश्वास बोले अगले साल...

लालकिले की प्राचीर से झलका प्रधानमंत्री मोदी का आत्मविश्वास बोले अगले साल 15 अगस्त पर फिर आउंगा

प्रधानमंत्री ने किया ऐलान अगले महीने 15 हजार करोड़ की विश्वकर्मा योजना की होगी शुरुआत ,शहरों में घर बनाने वालों को ब्याज में छूट की योजना, 2 करोड़ लखपति दीदी बनाएंगे

देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने मंगलवार को लालकिले की प्राचीर से तिरंगा फहराया. इसके बाद उन्होंने राष्ट्र को संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने उन तमाम योजनाओं का जिक्र किया, जो उनके 10 साल के कार्यकाल के दौरान गरीबों तक पहुंचीं.अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होना है. 2024 चुनाव का जिक्र करते हुए लालकिले के प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा, अगली बार इसी लालकिले से देश की उपलब्धि और देश का गौरव गान प्रस्तुत करूंगा. अभी जो योजनाओं का शिलान्यास कर रहा हू उसका उद्घाटन भी मै ही करूंगा. अगले साल 15 अगस्त पर फिर आउंगा.

 

प्रधानमंत्री ने आवास योजना से लेकर स्वनिधी योजना की सफलता के बारे में लालकिले की प्राचीर से देशवासियों को बताया. साथ ही पीएम ने विश्वकर्मा जयंति पर एक नई योजना की शुरुआत करने का ऐलान किया. पीएम मोदी ने कहा कि मैं साल 2014 में परिवर्तन का वादा लेकर आया था। देश के 140 करोड़ लोगों ने मुझ पर भरोसा किया। रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म का वादा विश्वास में बदल गया। मैंने इस वादे को विश्वास में बदल दिया है।

देश के लिए किया कठोर परिश्रम 

पीएम ने कहा कि वादे को विश्वास में बदलने के लिए कठोर परिश्रम किया। यह मेहनत देश के लिए की और शान से की। उन्होंने कहा कि सिर्फ और सिर्फ राष्ट्र सर्वोपरि के भाव से किया है। साल 2019 में परफॉर्मेंस के आधार पर आप सभी ने मुझे फिर से अवसर दिया।

आने वाले साल स्वर्णिम पल

उन्होंने कहा कि आने वाले पांच साल अभूतपूर्व विकास के हैं। 2047 के सपने को साकार करने का सबसे बड़ा स्वर्णिम पल आने वाले पांच साल हैं।

फिर वापस आऊंगा

पीएम मोदी ने आगे कहा कि अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से मैं आपके सामने देश की उपलब्धियां, आपके सामर्थ्य, उसमें हुई प्रगति और सफलता के गौरवगान को इससे भी अधिक आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करूंगा।

विश्वकर्मा योजना’  की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आने वाले समय में विश्वकर्मा जयंति पर हम 13-15 हजार करोड़ रुपये से नई ताकत देने के लिए हम आने वाले महीने में ‘विश्वकर्मा योजना’  की शुरुआत करेंगे. पीएम ने कहा कि सरकार इस योजना के जरिए पारंपरिक कौशल वाले लोगों को मदद पहुंचाएगी. इसमें सुनार, लोहार, नाई और चर्मकार जैसे पारंपरिक कौशल वाले लोगों को शामिल किया जाएगा और उन तक सहायता पहुंचाई जाएगी.

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश का सामर्थ्य बढ़ रहा है. पाई पाई गरीब के लिए खर्च करने वाली सरकार हो, तो परिणाम क्या आता है, वो देखा जा सकता है. मैं 10 साल का हिसाब तिरंगे के नीचे से दे रहा हूं

पीएम मोदी ने कहा कि मुद्रा योजना से 20 लाख करोड़ रुपये की रकम युवाओं को अपने कारोबार शुरू करने के लिए दिए गए हैं. इस योजना के जरिए आठ करोड़ लोगों ने अपना कारोबार शुरू किया है और हर कारोबार ने 1-2 लोगों को रोजगार दिया है.

पीएम मोदी ने कहा कि हमने लाखों करोड़ के घोटाले को बंद किया और गरीब कल्याण के लिए अधिक अधिक धन खर्च किया है. पीएम ने कहा कि पहले केंद्र की तरफ से राज्य को 30 लाख करोड़ रुपये का फंड दिया जाता था. पिछले 10 साल में हमने इसे बढ़ाकर 100 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा दिया है.

विश्व के युवाओं को हो रहा आश्चर्य

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि देश की युवा शक्ति पर मेरा भरोसा है. युवा शक्ति में सामर्थ्य है और हमारी नीतियां भी उसी युवा सामर्थ्य को और बल देने के लिए हैं. हमारे देश के युवाओं ने दुनिया के पहले 3 स्टार्टअप इकोसिस्टम में भारत को स्थान दिला दिया है. आज भारत के इस सामर्थ्य को देखकर विश्व के युवाओं को आश्चर्य हो रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments