हिंसा को लेकर केंद्र हुआ सख्त तब जागा मध्यप्रदेश का पुलिस प्रशासन
ग्वालियर. भारत बंद के दौरान अंचल में हुई हिंसा के कारणों आैर कानून व्यवस्था की समीक्षा करने प्रदेश के मुख्य सचिव बीपी सिंह आैर डीजीपी ऋषिकुमार शुक्ला का 6 व 7 अप्रैल को ग्वालियर एवं चंबल संभाग के दौरे पर आ रहे हैं सूूत्रों का कहना है गृृृह। मंत्रालय ने हिंसा को बेहद गम्भीरता से लिया है और रिपोर्ट तलब की है इसी सिलसिले में मध्यप्रदेश पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार सचिव व डीजीपी शुक्रवार को दोपहर लगभग 12.45 बजे विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुंचेंगे। वे सड़क मार्ग द्वारा भिण्ड रवाना होंगे। भिंड से मुरैना जाएंगे और वहां से ग्वालियर लौटेंगे। दोनों अधिकारी 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे विमान द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे। वे हाल ही में हुई हिंसा के कारण एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने आ रहे हैं