Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दिलाई गर्मी से निजात

ग्वालियर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दिलाई गर्मी से निजात

ग्वालियर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने दिलाई गर्मी से निजात

शुक्रवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला और दिनभर बादल छाए रहे. उमस के बाद शाम चार बजे के करीब शहर के कई इलाकों में बारिश शुरू हुई रात तक तेज हवा हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार को दिन में बादल छाए रहे, जिसके चलते शाम के वक्त हल्की बारिश हुई. मौसम के मिजाज में अचानक आए बदलाव के बाद शहर में ठंडक महसूस की जा रही है. इस वजह से लोगों को कुछ समय के लिए तेज गर्मी से राहत मिली.

अप्रैल की पहले सप्ताह में ग्वालियर में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला और दिनभर बादल छाए रहे. उमस के बाद शाम चार बजे के करीब शहर के कई इलाकों में बारिश शुरू हुई. 10 से 15 मिनट तक हल्की बारिश हुई, जिसके चलते मौसम ठंडा हो गया.

मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब में एक सिस्टम सक्रिय है. कर्नाटका से मध्य प्रदेश तक एक टर्फ बना है. अरब सागर से भी प्रदेश में नमी आ रही है, जिसके चलते प्रदेश भर में बादल छाएं रहेंगे..

मौसम वैज्ञानिकों बताया कि ग्वालियर,चंबल,इंदौर,भोपाल में तापमान में गिरावट होने के आसार है. प्रदेश भर में हल्की बादल छाने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट होगी. तापमान में गिरावट से लोगों को चार से पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments