Homeधर्म कर्ममायासिंह ने ज्योति प्रज्वलित कर किया देवी भागवत कथा का शुभारंभ

मायासिंह ने ज्योति प्रज्वलित कर किया देवी भागवत कथा का शुभारंभ

 कथा के प्रथम दिन व्यास पीठ से सुश्री अदिति भारती ने बताया देवी महापुरण का महत्व
आयोजन अध्यक्ष राजेश सोलंकी, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर सहित अनेक विशिष्ट जनों ने उतारी आरती
ग्वालियर । श्रीमद् देवी भागवत कथा के आयोजनों से अध्यात्म के सूत्रों में से अगर एक सूत्र को भी  अपने जीवन में उतारा जाये तो व्यक्ति का जीवन सफल हो जाता है। यह बात आज मनोरंजनालय हजीरा पर आयोजित श्रीमद देवी भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास
मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कही। 
श्रीमद् देवी भागवत कथा के प्रथम दिन वेद व्यास से सुश्री अदिती भारती ने देवी महापुरणा का वर्णन करते हुये कहा कि जब-जब प्रथ्वी पर असुरी शक्तियों का प्रकोप बड़ा है तब तब दुर्गा, काली आदि के रूप में मां भगवती ने प्रकट होकर प्रथ्वी को असुरी शक्यिों से मुक्त किया है और यह हर युग और काल में दिखाई दिया है । वहीं उन्होंने यज्ञ का अर्थ बताते हुये कहा कि यज्ञ को सिर्फ समिधा की धिमी सुगंध, अग्रिहोत्र की प्रक्रिया नहीं है। यज्ञ महान प्रक्रिया है जो हर समस्या का समाधान करती है। जिसे ऋषि मुनियों ने अलग-अलग समय पर समस्यों के आधार पर यज्ञ कर मुक्तियां दिलार्इं हैं।
जिसमें सबसे बड़ा यज्ञ ज्ञान यज्ञ है, जो सर्वश्रेष्ठ यज्ञ कहा गया है जिसे भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं रण क्षेत्र में ज्ञान यज्ञ के बारे में बताया और आज दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आशुतोष महाराज के सानिध्य में देश में ज्ञान यज्ञ के माध्यम से सुख समृधि लाने के लिए प्रयास कर रही है।
वहीं सुश्री भारती ने राजा उग्र सेन की कथा के साथ-साथ पर्यावरण का संदेश देते हुये कहा कि विश्व में शांति लाने के लिए मानव को शांत रहना होगा । कथा के अंत में दिव्य प्रार्थना की गई । वहीं आज की आरती नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पराशर, कथा के आयोजन अध्यक्ष राजेश सोलंकी, रचना सोलंकी, सुशील बरूआ, मुनेन्द्र शेजवार, पवन सेन, श्रीमती रीना सोलंकी, श्रीमती भारती सिंह, श्रीमती गिर्राजा गर्ग, मुरारी लाल मित्तल, मनीष राजोरिया सहित हजारों श्रद्धालूओं ने आरती उतारी। कथा के अवसर पर संचालन साध्वी सर्व ज्ञान भारती ने किया । 
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments