Homeदेशबंगाल में जारी है हिन्दुओं पर सुनियोजित हिंसा घर दुकान वाहन फूंके...

बंगाल में जारी है हिन्दुओं पर सुनियोजित हिंसा घर दुकान वाहन फूंके 3 की हत्या के बाद हिन्दुओं का पलायन

पश्चिम बंगाल में 10 अप्रैल से हिंसा  लगातार जारी है।इधर, मुर्शिदाबाद के धुलियान से करीब 500 लोग पलायन कर गए हैं। इन सभी ने नदी पार मालदा के वैष्णवनगर में एक स्कूल में शरण ली है। इन लोगों का आरोप है कि उनके घरों में तोड़फोड़-आगजनी की गई। पीने के पानी में जहर मिला दिया गया है। ये किसी तरह बीएसएफ की मदद से वहां से बचकर आए हैं। दंगाइयों ने तीन की हत्या की है इसमें मूर्तियां बनाने वाले पिता पुत्र की पीट पीट कर हत्या कर दी। हिन्दुओं के घर दुकान गाड़ियां जला दी गई हैं।

तीन लोगों की मौत 

मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ जारी प्रदर्शन से कथित रूप से जुड़ी हिंसक झड़पों में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने  घोषणा की कि राज्य में वक्फ (संशोधन) अधिनियम लागू नहीं किया जाएगा. सुती और शमशेरगंज जैसे इलाकों में बढ़ती अशांति के बीच, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की तैनाती का आदेश दिया.

केंद्र सरकार ने हिंसाग्रस्त इलाकों में 1600 जवान तैनात किए हैं। इनमें 300 BSF जवान हैं। कुल 21 कंपनियां तैनात की गई हैं। हिंसाग्रस्त इलाकों में इंटरनेट बैन है। BNS की धारा 163 भी लागू है।

वहीं, नए वक्फ कानून को लेकर दिल्ली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की कार्यकारी समिति ने एक बैठक की। वहीं AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने आज कहा- वक्फ कानून असंवैधानिक है। BJP वक्फ बोर्ड पर कब्जा करना चाहती है। वक्फ कानून से किसी की भलाई नहीं होगी।

नए वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हिंसा ने एक बड़ा रूप ले लिया। मजबूरन हिंसा के फैलते स्वरूप को देखते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद मुर्शिदाबाद जिले में केंद्रीय बलों की तैनाती हुई। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान की एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर विवाद खड़ा हो गया है। कारण है कि पठान ने दो दिन पहले एक पोस्ट में चाय पीते और आराम करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई। साथ ही भाजपा ने भी पठान और टीएमसी पर इस पोस्ट को लेकर जमकर निशाना साधा है।

भाजपा ने भी साधा निशाना
सोशल मीडिया पर यूजर्स तो एक तरफ बंगाल में विपक्षी भाजपा ने भी यूनुस पठान के इस पोस्ट को लेकर ममता सरकार को निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि बंगाल जल रहा है। हाई कोर्ट ने खुद कहा है कि वह आंखें बंद नहीं रख सकता। पूनावाला ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी राज्य द्वारा संरक्षित हिंसा को बढ़ावा दे रही हैं, जबकि पुलिस चुप है। उन्होंने कहा कि इन सबके बीच यूसुफ पठान सांसद चाय की चुस्की लेते हैं और हिंदुओं के कत्लेआम के पल का आनंद लेते हैं। यह टीएमसी है।

यूसुफ पठान की पोस्ट
टीएमसी सांसद पठान द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि आरामदेह दोपहर, बढ़िया चाय और शांत माहौल। बस इस पल का लुत्फ उठा रहा हूं। इस कैप्शन के साथ जैसे ही यूसुफ पठान की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई। यूजर्स ने इस पोस्ट को लेकर पठान की आलोचना करनी शुरू कर दी। उनमें एक यूजर ने लिखा कि जब उनके जिले में हिंसा हो रही है, उस समय इस तरह की पोस्ट करना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। साथ ही एक यूजर ने कमेंट किया, “क्या आपको कोई शर्म है?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments