Homeप्रमुख खबरेंभाजपा में किसने ली कितनी चुनावी सभाएं, कैसे सफल संचालन हुआ मीडिया...

भाजपा में किसने ली कितनी चुनावी सभाएं, कैसे सफल संचालन हुआ मीडिया नेटवर्क का यहां जानिए पूरी जानकारी

प्रवीण दुबे
भोपाल /विधानसभा चुनाव हेतु चले जोरदार  प्रचार अभियान में भाजपा नेताओं ने पूरे प्रदेश में कुल 589 चुनावी सभाएं करके जनता तक अपनी बात पहुंचाई इसमें प्रधानमंत्री मोदी सहित पार्टी के लगभग 25 स्टार प्रचारकों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सबसे ज्यादा 160 सभाओं को संबोधित किया, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 80 और प्रहलाद पटेल ने 40 सभाएं ली।
प्रधानमंत्री मोदी ने 15 और अमित शाह ने 21 आमसभाओं में वोट मांगे।
मध्यप्रदेश में हुई प्रमुख भाजपा नेताओं की जनसभाओं की संख्या 
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख आशीष अग्रवाल और ग्वालियर संभागीय मीडिया प्रमुख राजलखन सिंह
मीडिया मैनेजमेंट की बात करें तो भाजपा ने इसके लिए जबरदस्त व्यवस्था की हैं।इसके लिए पार्टी ने प्रदेश,संभाग जिला  प्रदेश स्तर पर मीडिया सेंटर स्थापित किए। प्रदेश स्तर के मीडिया केंद्र की शुरुआत 24 सितंबर को हुई थी। यहां से अब तक पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं की 39 पत्रकार वार्ता आयोजित की गई हैं साथ ही यहां से 510 से अधिक प्रेस विज्ञप्तियां भी प्रकाशित की गई हैं। यहां से 370 फोटो कैप्शन युक्त जानकारी भी विविध मीडिया को उपलब्ध कराए गए हैं।
7 संभागों में स्थापित मीडिया सेंटर से 60 से अधिक प्रेस वार्ताओं का आयोजन किया गया जबकि 57 जिलों में बनाए गए मीडिया केंद्रों से अब तक 650 से अधिक प्रेस वार्ताएं आयोजित की जा चुकी हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments