Homeप्रमुख खबरेंदेखें चित्र केंद्रीय मंत्रीद्वय नरेंद्र सिंह, सिंधिया, पवैया सहित अन्य नेताओं...

देखें चित्र केंद्रीय मंत्रीद्वय नरेंद्र सिंह, सिंधिया, पवैया सहित अन्य नेताओं ने यूं किया मतदान

ग्वालियर /भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्रीद्वय, भाजपा प्रत्याशियों एवं वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों ने शुक्रवार को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान किया। केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरार स्थित बीईओ कार्यालय परिसर में स्थित शासकीय प्राथमिक

विद्यालय क्रमांक एक बारादरी चौराहे मुरार, केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जल विहार स्थित एएमआई शिशु मंदिर, पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं महाराष्ट्र के सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया ने भगत सिंह नगर स्थित एबेनजर स्कूल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रभात झा ने खादी ग्राम उद्योग भवन जीवाजी गंज एवं सांसद श्री सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने तेरहपंथी धर्मशाला नई सड़क मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदान किया। मतदान के बाद केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर एवं श्री सिंधिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश मंे आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है, पूरे प्रदेश में चुनावी रैलियों के बाद स्पष्ट नजर आ रहा है कि वातावरण भाजपा के पक्ष में है। हमने भी आज ग्वालियर में वोट डाला है, ग्वालियर में भी जनता का भाजपा को स्पष्ट समर्थन दिख रहा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि जन-जन के आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा की सरकार एक बार फिर बन रही है।

प्रदेश शासन के गृहमंत्री एवं दतिया विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राजघाट कॉलोनी, दतिया, ग्वालियर विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शा. बालक उच्चतर मा. विद्यालय, शिक्षा नगर, तानसेन नगर, ग्वालियर पूर्व विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी श्रीमती माया सिंह ने जल विहार स्थित एएमआई शिशु मंदिर, ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी श्री नारायण सिंह कुशवाह ने मिडिल स्कूल नयापुरा, समाधिया कॉलोनी, ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी श्री भारत सिंह कुशवाह ने दंगियापुरा, डबरा विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी श्रीमती इमरती देवी ने जनता स्कूल हनुमान मंदिर डबरा, भितरवार विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी श्री मोहन सिंह राठौर ने नवीन कन्या विद्यालय घाटीगांव, लहार विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी श्री अंबरीश शर्मा गुड्डू ने सीकरी जहांगीर, मेहगांव विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी श्री राकेश शुक्ला ने मेहगांव नगर पालिका परिषद, भिण्ड विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह ने बुनियादी शिक्षा विद्यालय, गोहद विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी श्री लालसिंह आर्य ने गोहद नगर पालिका परिषद के परिसर, श्योपुर विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी श्री दुर्गालाल विजय ने वार्ड-18 के बॉयज स्कूल, विजयपुर विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी श्री बाबूलाल मेवरा ने मिडिल स्कूल, मेवरा गांव, अशोकनगर विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी श्री जजपाल सिंह जज्जी ने तारा सदन स्कूल, चंदेरी विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी श्री जगन्नाथ रघुवंशी ने गृह ग्राम अजलेश्वर, मुंगावली विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी श्री बृजेंद्र सिंह यादव ने ग्राम सूरन शा. विद्यालय सूरन, जौरा विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी श्री सूबेदार सिंह राजौधा ने पंचायत भवन राजौधा, मुरैना विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी श्री रघुराज कंसाना ने रेस्ट हाउस, मुरैना, सबलगढ़ विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी श्रीमती सरला रावत ने प्रा. वि. पूंछरी, भाण्डेर विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी श्री घनश्याम पिरौनिया ने हेमसिंह की परेड कंपू, ग्वालियर, करैरा विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी श्री रमेश खटीक ने, पोहरी विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी श्री सुरेश राठखेड़ा ने ग्राम राठखेड़ा, कोलारस विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी श्री महेंद्र सिंह यादव ने ग्राम खतौरा के शासकीय विद्यालय में, बामौरी विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी श्री महेंद्र सिंह सिसौदिया सिसोदिया ने कॉलोनी, गुना, चाचौड़ा विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका मीणा ने ग्राम पेंचि, राधौगढ़ विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी श्री हिरेंद्र सिंह बंटी ने बना ग्राम पीलाघाट में, गुना विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी श्री पन्नालाल शाक्य ने मानस भवन, गुना के सामने शासकीय विद्यालय, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल ने कुम्हरपुरा स्थित कबीर आश्रम, ग्वालियर महानगर जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने माधव कॉलेज, ग्वालियर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री कौशल शर्मा ने रिछारीकलां गांव में मतदान किया

चित्रों में देखिए भाजपा नेताओं ने यूं किया मतदान

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments