Homeदेशपहली बार हुए विहिप में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष हेतु चुनाव कोकजे को मिली...

पहली बार हुए विहिप में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष हेतु चुनाव कोकजे को मिली जीत

नई दिल्ली.  हिमाचल प्रदेश के पूर्व गवर्नर वीएस कोकजे को शनिवार को विश्व हिंदू परिषद का नया अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। 50 साल में पहली बार हुए चुनाव में कोकजे ने प्रतिद्वंदी राघव रेड्डी को बड़े अंतर हराया। वीएचपी के 192 सदस्यों में से रेड्डी सिर्फ 60 समर्थकों के वोट ही जुटा पाए। इससे पहले रेड्डी पिछले  बता दें कि रेड्डी लगातार दो बार इस पद पर रह चुके हैं। वहीं कोकजे इससे पहले वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

 

क्यों हुए चुनाव
– 2011 और 2014 में रेड्डी को इस पद के लिए निर्विरोध चुना गया था। इस साल दिसंबर में भुवनेश्वर में रखी गई परिषद की बैठक में अध्यक्ष का नाम फिर से चुना जाना था, लेकिन इसी दौरान कुछ सदस्यों ने रेड्डी के खिलाफ कोकजे का नाम प्रस्तावित कर दिया और सदस्यों में अध्यक्ष को लेकर कोई आम सहमति नहीं बन पाई।
– इसी के चलते 14 अप्रैल को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने का निर्णय लिया गया था। माना जाता है कि वीएचपी नेता तोगड़िया इस पद के लिए रेड्डी का समर्थन कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments