Homeप्रमुख खबरेंपहलगाम चरमपंथी हमले को लेकर राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह से...

पहलगाम चरमपंथी हमले को लेकर राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह से बात की

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए चरमपंथी हमले को लेकर राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह से बात की. राहुल गांधी ने इसकी जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर दी.

उन्होंने लिखा, “मैंने गृहमंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह और जम्मू-कश्मीर पीसीसी अध्यक्ष तारिक़ हमीद कर्रा से पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बारे में बात की. इस हमले की पूरी जानकारी ली.”

“पीड़ितों के परिवारों को न्याय मिलना चाहिए और हम उन्हें पूरा समर्थन देंगे.”

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर चरमपंथी हमला हुआ. इस हमले में 20 से अधिक लोगों की मौत हुई है.

गृह मंत्री अमित शाह हमले के बाद श्रीनगर पहुँच चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने सऊदी अरब के दौरे से लौट आए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments