Homeग्वालियर अंचलरंगोत्सव के दूसरे दिन कलाकारों ने कैनवास पर उकेरे रंग

रंगोत्सव के दूसरे दिन कलाकारों ने कैनवास पर उकेरे रंग

रंग उत्सव के दूसरे दिन कलाकारों ने पेंटिंग्स बनाई

ग्वालियर / डा०बसंती जोशी (बक्षी) स्मृति कला रंगोत्सव के दूसरे दिन कला शिविर में होटल सेलिब्रेशन इन के हाल में कोल्हापुर, मुंबई तथा स्थानीय कलाकारों ने पेंटिंग्स बनाई। वहां कई कलाकार पुरुष तथा स्त्रियों को सामने बैठा कर पोट्रेट बना रहे थे, वहीं कुछ कलाकार लैंडस्केप, अमूर्त तथा अपनी विशेष शैली में समकालीन चित्रण कर रहे थे। उनको सृजन रत देखते ही बनता था।
राजा मानसिंह विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट के कई छात्र, बहुत से कला प्रेमी और नगर के कई कलाकार मसलन केपी श्रीवास्तव, डा० ओपी माहौर ,धृति वर्धन गुप्ता, जेजे फाइन आर्ट मुंबई के पेंटिंग विभागाध्यक्ष डॉ गणेश तरतरे, कलाकार सर्वश्री शारदा कलादालन, बब्बन माने, सुनील पंडित, विजय उपाध्ये, डा० बलवंत भदौरिया सहित दो दर्जन से अधिक कलाकार उसे समय अपने-अपने कैनवास पर कैमल के एक्रेलिक रंगों से पेंटिंग्स बना रहे थे।
डा० बसंती जोशी (बक्षी) कला एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष श्री प्रमोद जोशी तथा कोषाध्यक्ष सी०ए० पुनीत जोशी भी उसे समय कलाकारों के समक्ष बैठे अपना पोर्ट्रेट बनवा रहे थे। संस्था से जुड़े कई वरिष्ठ नागरिक एवं पदाधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments