Homeग्वालियर अंचलग्वालियर के नए एयर टर्मिनल का प्रधानमंत्री  मोदी करेंगे उदघाटन

ग्वालियर के नए एयर टर्मिनल का प्रधानमंत्री  मोदी करेंगे उदघाटन

ग्वालियर / राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल के नए एयर टर्मिनल का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। आगामी दिनों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस नए टर्मिनल का लोकार्पण प्रस्तावित है। संभागीय आयुक्त श्री दीपक सिंह ने रविवार को जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नए टर्मिनल के साथ ही आयोजित होने वाले लोकार्पण समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा एवं समारोह के दृष्टिगत समारोह स्थल के साथ ही पार्किंग व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, पूर्व विधायक श्री रमेश अग्रवाल, कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश चंदेल, नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरूण कुमार, एडीएम श्री टी एन सिंह, एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारीगण और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
संभागीय आयुक्त श्री दीपक सिंह ने कहा कि आयोजन में शामिल होने वाले नागरिकों को कार्यक्रम स्थल के आसपास पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से भी सभी प्रबंधन किए जाएँ। उन्होंने जिला कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह से भी कहा है कि आयोजन के संबंध में विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए विस्तृत रणनीति बनाएँ। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ भी बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा की तैयारियाँ समय रहते करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments