HomeVideoदेखें वीडियो बीजेपी के चाणक्य ने ग्वालियर में किया लोकसभा चुनावों के...

देखें वीडियो बीजेपी के चाणक्य ने ग्वालियर में किया लोकसभा चुनावों के लिए टार्गेट फिक्स,जोश में लवरेज दिखी टीम भाजपा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज सुबह ग्वालियर पहुंचने और लोकसभा चुनाव क्लस्टर प्रभारियों की बैठक में आगामी टार्गेट फिक्स किए जाने के साथ ही ग्वालियर की टीम भाजपा पूरी तरह विश्वास और उत्साह से लबरेज हो चली है।

श्री शाह आज सुबह अपनी मध्यप्रदेश यात्रा की शुरुआत में ग्वालियर पहुंचे,हवाई अड्डे पर सत्ता और संगठन से जुड़े बीजेपी के टॉप लीडर्स ने उनकी अगवानी की  इनमें  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर  अमित शाह का स्वागत किया।

श्री शाह यहां से  होटल आदित्याज रवाना हुए जहां  ग्वालियर व चंबल क्लस्टर की प्रबंध समिति की बैठक को उन्होने संबोधित किया। उन्होने अपने संबोधन में जहां उत्साहवर्धन किया वहीं चुनाव पूर्व एक समय सीमा के लक्ष्य अनुसार काम का आव्हान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं ग्वालियर-चंबल कलस्टर प्रभारी श्री भूपेन्द्र सिंह मंच पर उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments