Homeग्वालियर अंचलपहली बार कोई महिला संभालेगी ग्वालियर कलेक्टर की कमान ,प्रभावी रहा है...

पहली बार कोई महिला संभालेगी ग्वालियर कलेक्टर की कमान ,प्रभावी रहा है उनका शैक्षणिक कैरियर

प्रवीण दुबे

ग्वालियर जिले में पहली बार कोई महिला कलेक्टर कमान संभालने जा रही हैं,इसे ग्वालियर जैसे ऐतिहासिक और राजनीति में गहरा दखल रखने वाले शहर का सौभाग्य ही कहा जाएगा कि यहां के प्रशासन की कमान वह  महिला संभालने जा रही है जिनका कैरियर  शैक्षणिक  दृष्टि से बेहद प्रभावशाली रहा है। आइए जानते हैं कौन हैं रुचिका चौहान।

2011 बैच की आईएएस अधिकारी रुचिका चौहान को ग्वालियर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। रुचिका चौहान पहले रतलाम जिले की कलेक्टर भी रह चुकी है। इनकी खास बात यह है कि यह 2010 में आईपीएस कैडर में सिलेक्ट हुई थी, उसके बाद 2011 में यूपीएससी एग्जाम में 50 भी रैंक हासिल करके यह जानकारी के अनुसार रुचिका चौहान की प्रारंभिक शिक्षा इंदौर से हुई है। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है। साल 2010 में वे आईपीएस के लिए सिलेक्ट हुई। इसके बाद उन्होंने प्रयास जारी रखा और वे 2011 में IAS कैडर में सिलेक्ट हुई। 2011 में UPSC में सिलेक्ट होने वाली वे अकेली मध्य प्रदेश उम्मीदवार थी।

रुचिका की पहली पोस्टिंग सीहोर जिले में सहायक कलेक्टर के रूप में हुई। एसडीओ सुसनेर, सीईओ जिला पंचायत उज्जैन, एडीएम ग्वालियर के बाद इंदौर एसडीएम के रूप में पदस्थ किया गया। इसके बाद रतलाम जिले की कलेक्टर अभी वर्तमान में वे मध्य प्रदेश शासन में अपर सचिव के पद पर नियुक्त थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments