विद्यार्थी परिषद का आरोप संगीत विश्विद्यालय को JNU की तर्ज पर वामपंथी अड्डा बना रही हैं कुलपति
Abvp आज करेगी घेराव व प्रदर्शन
ग्वालियर के प्रसिद्ध राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय में भारत माता को हटाए जाने के बाद छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और विश्विद्यालय के बीच विवाद गहरा गया है।
उल्लेखनीय है कि छात्र संगठन ABVP द्वारा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की प्रेरणा हेतु वहां भारतमाता चित्र से युक्त कॉर्नर स्थापित किया गया था।
जानकारी के अनुसार विश्विद्यालय की कुलपति लवली शर्मा के निर्देश पर Abvp द्वारा स्थापित भारतमाता कॉर्नर को वहां से हटा दिया गया।
विद्यार्थी परिषद ने इसको लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए इसे कुलपति की वामपंथी मानसिकता निरूपित किया था।
विधार्थी परिषद का कहना था कुलपति इस संगीत विश्विद्यालय को JNU की तर्ज पर वामपंथी विचारधारा का केंद्र बनाने पर तुली हुईं हैं।
Abvp ने इसके खिलाफ आज मोर्चा खोलते हुए कुलपति के घेराव का ऐलान किया है। परिषद नेताओं के मुताबिक छात्र प्रातः 10 बजे विश्विद्यालय पहुंचेंगे ओर भारतमाता को हटाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।