Homeप्रमुख खबरेंकेन्द्रीय मंत्री तोमर के प्रयास से ग्वालियर को मिली 211 करोड़...

केन्द्रीय मंत्री तोमर के प्रयास से ग्वालियर को मिली 211 करोड़ की 7 सड़कों की सौगात

मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

 

ग्वालियर, 23 अप्रैल.संसदीय क्षेत्र ग्वालियर में कुल 153.26 कि.मी.लंबाई की 7 सड़के, जिनकी लागत 211.2 करोड़ है, मध्यप्रदेश सरकार ने आज स्वीकृत की हैं. केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर विगत एक वर्ष से इन सड़कों की स्वीकृति के लिए प्रयासरत थे. उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह को धन्यवाद दिया है.
सरकार ने महाराजपुर से शनीचरा एवं पुरानी जेल से शनीचरा (16.02 किमी, राशि 20 करोड़), रनगवां देवगढ़.गिजौरा जिगनिया मार्ग (24किमी, राशि 30 करोड़), पनिहार पगारा मार्ग (30.70किमी, राशि 37 करोड़), नयागांव, मौंच रिछैरा, पुरावनवार, टेकपुर, चिनौर, माहिश्वर, मेहगांव, महरिया मार्ग (22.10 किमी, 27 करोड़), करैया, आरोन व्हाया गोलरघाटी मार्ग (15 किमी, 18 करोड़ ), नरवर से चितोड़ा मार्ग (21 किमी, 26 करोड़) तथा मोहना , पाटई रानीघाट, चितौली (24.40 किमी, राशि 73.2 करोड़ ) स्वीकृति प्रदान की है.
ज्ञातव्य हो कि श्री तोमर ने इस उपलब्धि के पूर्व पिछले एक पखवाड़े में अपने संसदीय क्षेत्र को 5 बड़ी सौगात दिलवायीं थीं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments