राहुल गांधी ने ट्विटर पर ‘संविधान बचाओ रैली’ की जानकारी देते हुए गलती से ‘संसद घेराव’ लिख दिया हालांकि बाद में ट्वीट को डिलीट कर दिया गया
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष की ट्विटर पर एक बार फिर से किरकिरी हो गई है। दरअसल, सोमवार को राहुल गांधी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘संविधान बचाओ रैली’ को संबोधित किया। इस रैली को संबोधित करने से पहले राहुल गांधी ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी थी, लेकिन राहुल गांधी ने रैली का नाम गलत लिख दिया। ट्विटर पर राहुल गांधी की ये बड़ी चूक मानी जा रही है।
‘संविधान बचाओ’ को लिखा ‘संसद घेराव’
दरअसल, राहुल गांधी ने रैली का नाम गलत लिखते हुए उसे ‘संसद घेराव’ रैली लिख दिया था। हालांकि कुछ ही मिनटों के अंदर इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया। इसके बाद उसकी जगह ‘संविधान बचाओ’ रैली के साथ ट्वीट किया गया। आपको बता दें कि कांग्रेस के ‘संविधान बचाओ’ अभियान का मकसद संविधान एवं दलितों पर कथित हमलों के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर जोरशोर से