Homeप्रमुख खबरेंवरिष्ठ पत्रकार अभिषेक शर्मा को पितृ शोक, प्रातः 9 बजे होगा अंतिम...

वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक शर्मा को पितृ शोक, प्रातः 9 बजे होगा अंतिम संस्कार

ग्वालियर/ वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक शर्मा, पत्रकार अनिमेष शर्मा और पत्रकार अरविंद शर्मा के पिताश्री रामतीर्थ शर्मा का 76 वर्ष की आयु में रविवार की शाम आकस्मिक निधन हो गया। वे बीएसएनएल से सेवानिवृत थे और लंबे समय से बीमार थे। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार सुबह 9 बजे उनके निवास ए-11, शिव रेसिडेंसी, अपना स्कूल के बगल में महलगांव ग्वालियर से विवेकानंद नीडम के सामने नाका चंद्रबदनी मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी। दुख की इस घड़ी में शब्द शक्ति न्यूज की ईश्वर से प्रार्थना है उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और पूरे परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें,सादर श्रद्धांजलि

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments