Homeप्रमुख खबरेंकरणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा का बहिष्कार करने राजपूत समाज...

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा का बहिष्कार करने राजपूत समाज को शपथ  दिलाई

गुजरात के राजकोट में भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम रुपाला द्वारा राजपूतों को लेकर दिये गए विवादित बयान का मामला भाजपा का पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है इसी बात को लेकर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ग्वालियर पहुंचे और भाजपा का बहिष्कार करने और उसे हराने का ऐलान करते हुए राजपूत समाज को शपथ  दिलाई।

 

लोकसभा चुनाव  के तीसरे चरण से पहले भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, इसकी वजह ये है कि करणी सेना ने भाजपा का बहिष्कार करने और उसे हराने का ऐलान किया है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने ग्वालियर में इसके लिये राजपूत समाज को शपथ भी दिलाई।

रविवार को करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ग्वालियर पहुंचे यहां उन्होंने एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी की खिलाफत की।

करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा के खिलाफ आक्रामक रुख दिखाते हुए कहा कि जिस तरह से पुरुषोत्तम रुपाला ने क्षत्रिय महिलाओं का अपमान किया है, उसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जायेगा। महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि उनके समाज ने क्षत्रिय महिलाओं के खिलाफ विवादित बोल बोलने वाले राजकोट के भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम रुपाला का टिकट काटने की मांग भाजपा से की थी,लेकिन भाजपा ने उनकी इस मांग को दरकिनार किया है। इस वजह से क्षत्रियों में पूरे देश भर में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। इसलिए पूरे देश में क्षत्रिय समाज भाजपा के खिलाफ वोट करने के लिए एकजुट हो गया है। महिपाल सिंह मकराना ने कहा हम इसलिए हम मध्य प्रदेश में तीसरे चरण की वोटिंग से पहले ग्वालियर पहुंचे हैं। और यहां भाजपा के खिलाफ वोट करने का संकल्प ले रहे हैं।

उन्होंने ग्वालियर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा के खिलाफ भी वोट करने की शपथ ली। महिपाल सिंह ने भारत सिंह कुशवाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने शिवपुरी जिले के नरवर तहसील के चकरामपुर में कुशवाह समाज के लोगों द्वारा चुनावी रंजिश को लेकर किए गए भदौरिया परिवार के नरसंहार में कुशवाह समाज का साथ दिया था। इसलिए राजपूतों पर अत्याचार करने वाले भाजपा प्रत्याशी का चुनाव में करणी सेना विरोध करेगी। करणी सेना ने भिंड लोकसभा सीट पर प्रत्याशी फूल सिंह बरैया पर भी राजपूत महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ भी वोट करने की बात कही है।

नरेंद्र सिंह तोमर को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नरेंद्र सिंह तोमर के साथ अन्याय किया है। उन्हें केंद्र के मंत्री पद से हटाकर एक विधायक बनाकर छोड़ दिया है। जबकि वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री होने चाहिए थे। राजपूत समाज को कहा गया था कि नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन भाजपा ने धोख़ा दिया, बहरहाल करणी सेना के इस रुख से स्पष्ट है कि, मध्य प्रदेश की क्षत्रिय बहुल सीटों पर भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments