Homeग्वालियर अंचलरंग लाई शब्दशक्ति न्यूज की खबर एक्शन में दिखे मंत्रीजी फोन न...

रंग लाई शब्दशक्ति न्यूज की खबर एक्शन में दिखे मंत्रीजी फोन न उठाने वाले अधिकारियों को हड़काया

प्रवीण दुबे

शब्दशक्ति न्यूज द्वारा बिजली विभाग के कर्मचारियों के नाकारापन और उसके कारण बिजली समस्या से बेहाल नागरिकों पर खबर प्रकाशित किए जाने के बाद प्रदेश के बिजली मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर पूरे रंग में दिखाई दिए

शब्दशक्ति न्यूज द्वारा मंगलवार को प्रकाशित वह खबर जिसके बाद ऊर्जमंत्री पूरे एक्शन में नजर आए

वे अपने गृहनगर ग्वालियर में रोशनी घर परिसर स्थित विद्युत वितरण कम्पनी कार्यालय में पहुंचे और अधिकारियों कर्मचारियों को सख्त चेतावनी देते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं के फोन न उठाने की शिकायतों पर कड़ी नाराज़गी व्यक करते हुए कहा कि जो अधिकारी धूर्तता की वजह से उपभोक्ताओं के फोन नहीं उठाते हैं, वह समझ लें कि उनकी वजह से ऊर्जा विभाग की छवि ख़राब हुई तो ऐसे अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि पिछले 10 दिनों में ट्रिपिंग की घटनाओं में वृद्धि हुई है, इस व्यवस्था में तुरन्त सुधार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन पाश कालोनियों से शत प्रतिशत राजस्व वसूली होती है, वहां ट्रिपिंग नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सर्वाधिक ट्रिपिंग वाले जिलों के विभागीय अधिकारियों को हिदायत दी कि समय रहते अपने-अपने इलाके की विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने यह भी कहा कि  डिग्री तापमान में कार्य करने बाले विधुत कर्मचारियों को धन्यवाद किया !

इस अवसर पर विद्युत वितरण कम्पनियों के अधिकारी श्री डीपीएस यादव, डायरेक्टर टेक्निकल श्री सुखेजा,महाप्रवंधक,श्री राजीव गुप्ता,मुख्य महाप्रवंधक,श्री शिशिर गुप्ता, महाप्रवंधक,श्री विनोद कटारे महाप्रवंधक , श्रीनिवास यादव,ड़ीजीएम,श्री अजीत राजपूत, श्री राहुल साहू, श्री गगनदेव शर्मा, श्री नितिन छीपा सहित ग्वालियर-चंबल संभाग के अन्य विभागीय अधिकारी वर्चुअली मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि शब्दशक्ति न्यूज पिछले कुछ दिनों में लगातार बिगड़ती बिजली आपूर्ति को लेकर खबरें प्रकाशित करता रहा है। बुधवार को भी शब्दशक्ति न्यूज ने    “बिजली विभाग के नाकारापन का बड़ा मामला बिजली सुधारने की जगह फूक डाले लाखों के घरेलू उपकरण गर्मी से कराहा उठे लोग  ”     शीर्षक से खबर प्रकाशित करके बिजली विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों के नाकारापन को उजागर किया था इसके बाद ऊर्जा मंत्री आज पूरे एक्शन में दिखाई दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments