नई दिल्ली/ अहमदाबाद महाराष्ट्र के चंद्रपुर और बल्लारशाह रेलवे स्टेशन देश में सबसे सुंदर हैं। रेलवे की ओर से अपने स्टेशनों के सौंदर्यीकरण के लिए करवाई गई प्रतियोगिता में दोनों ने संयुक्त रूप से पहला पुरस्कार जीता। वहीं, बिहार से मधुबनी और तमिलनाडु से मदुरै रेलवे स्टेशन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। जबकि गुजरात का गांधीधाम, राजस्थान का कोटा और तेलंगाना का सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। पहले पुरस्कार के तहत 10 लाख, दूसरे के तहत पांच लाख और तीसरे के तहत तीन लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। रेल मंत्रालय ने बताया कि रेलवे की इस इनहाउस प्रतियोगिता के लिए 11 जोन में से 62 प्रविष्टियां आई थीं।