ग्वालियर / भारतीय जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य ध्येय, निष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व विधायक स्व. श्री गंगाराम बांदिल जी की 37वीं पुण्यतिथि पर 2 जून को सुबह 8 बजे जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने दी।
श्री चौधरी ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में सुमधुर, भावपूर्ण भजनों की संगीतमयी प्रस्तुति की जाएगी। तत्पश्चात् प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी।
जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी एवं गंगाराम बांदिल सेवा संस्थान के सचिव श्री अशोक बांदिल ने इस अवसर पर सभी भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं तथा जन सामान्य से उपस्थित रहने की अपील की है।