Homeदेश9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे मोदी राष्ट्रपति को सौंपी...

9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे मोदी राष्ट्रपति को सौंपी समर्थन वाली चिट्ठी, आडवाणी से लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली /एनडीए की शुक्रवार को दिल्ली में बैठक हुई। नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया। भाजपा के राजनाथ सिंह ने नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुनने का प्रस्ताव रखा। वहीं अमित शाह ने इनके नाम का अनुमोदन किया। एनडीए के प्रमुख घटक दल टीडीपी और जदयू के शीर्ष नेताओं ने नरेंद्र मोदी को समर्थन दिया। जिसके बाद एनडीए ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। एनडीए ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को समर्थन वाली चिट्ठी सौंप दी है और नौ जून को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

वहीं इसके बाद पीएम मोदी वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से भी मुलाकात की। पीएम मोदी आडवाणी से मिलने उनके घर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भारत रत्न और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की।

जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। साथ ही पीएम मोदी ने दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी को आज एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया।

पीएम मोदी 9 जून रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री का शपथ लेंगे। इसके पहले अपने संबोधन में पीएम मोदी ने सभी को धन्यवाद दिया है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी जोरदार हमले बोले। पीएम मोदी ने कहा कि ना हम कभी हारे थे ना हम हारे हैं। साथ ही उन्होंने विपक्ष द्वारा ईवीएम पर उठा जा रहे सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि, ईवीएम ने विपक्ष के मुंह पर ताला लगा दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments