गर्मियों में खाई जाने वाली सब्जियों में पेठा भी शामिल है. हालांकि कई लोग इसे पसंद नहीं करते, लेकिन जानकारों का मानना है कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए इसकी सब्जी बहुत ही फायदेमंद होती है. पेठे की तासीर ठंडी होने के कारण गर्मियों में इसके सेवन से बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं.