Homeप्रमुख खबरेंशहर के नागरिक सोमवार से कर सकेंगे मादा टाइगर के तीनो शावको...

शहर के नागरिक सोमवार से कर सकेंगे मादा टाइगर के तीनो शावको के दीदार

नामकरण के साथ ही आज से तीनो शावक लुभाएंगे सैलानियों का मन

ग्वालियर /गांधी प्राणी उद्यान चिड़ियघर में जन्मे मादा टाइगर दुर्गा के तीनो शावको को कल दिनांक 5 अगस्त 2024 को दोपहर 12 बजे आम सैलानियों के सामने लाया जाएगा। इसके साथ ही इस अवसर पर इन तीनो शावको का नामकरण किया जाएगा। जिसके लिए सैलानी अपने पसंद के नाम का सुझाव चिड़ियाघर में दे सकते हैं।
उपायुक्त चिड़ियाघर डॉ प्रदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनांक 28-6-24 मादा टाइगर दुर्गा ने गांधी प्राणी उद्यान में दो मादा व एक नर कुल तीन शावको को जन्म दिया था। ये शावक अब 39 दिन के हो गए हैं । सोमवार दिनांक 5 अगस्त 2024 को महापौर डॉक्टर शोभा सतीश सिंह सिकरवार, सभापति श्री मनोज तोमर एवं निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों एवं आम सैलानियों की उपस्थिति में तीन नन्हे शावको को सबके सामने लाया जाएगा और सभी के सुझाव अनुसार उनके नाम रखे जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments