Homeखेलओलंपिक :आज भारतीय एथलीट मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे...

ओलंपिक :आज भारतीय एथलीट मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे ये है आज के मुकाबलों का शेड्यूल

5 अगस्त को पेरिस ओलंपिक्स में 10वां दिन होगा. अब तक 9 दिन समाप्त हो चुके हैं और भारत के पास केवल 3 ही पदक आ पाए हैं. आज एक बार फिर भारतीय एथलीट मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. 5 अगस्त को आखिरकार कुश्ती के मुकाबले शुरू होंगे. निशा दहिया पदक की दावेदार हैं और वो आज ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर सकती हैं.

लक्ष्य सेन, सेमीफाइनल मुकाबला विक्टर एक्सेलसन से हार गए थे. अब उनके पास ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका है. इसके लिए उन्हें मलेशिया के ज़ी जिया ली को हराना होगा. एथलेटिक्स में किरन पहल एक्शन में होंगी, जो 400 मीटर दौर में भाग लेंगी. नेशनल रिकॉर्ड होल्डर और 2022 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अविनाश साबले 3,000 मीटर स्टीपल चेज़ में दावेदारी पेश करेंगे. टेबल टेनिस में मनिका बत्रा और अन्य महिला खिलाड़ी दोबारा एक्शन में दिखेंगी. इस बार वो महिलाओं की टीम स्पर्धा में दावेदारी पेश करेंगी. शूटिंग में मिक्स्ड स्कीट टीम का क्वालीफिकेशन राउंड होगा.

पेरिस ओलंपिक्स में 5 अगस्त को भारत का शेड्यूल

शूटिंग

मिक्स्ड स्कीट टीम क्वालीफिकेशन राउंड: माहेश्वरी चौहान और अनंत जीत सिंह – दोपहर 12:30 बजे से

टेबल टेनिस

मनिका बत्रा/श्रीजा अकुला/अर्चना कामत vs रोमानिया: महिला टीम टेबल टेनिस – दोपहर 1:30 बजे

सेलिंग

महिला सेलिंग डिंगी रेस 9 और 10 में नेत्रा कुमानन – दोपहर 3:35 बजे

पुरुष सेलिंग डिंगी रेस 9 और 10 में विष्णु सरवनन – शाम 6:10 बजे

बैडमिंटन

 

लक्ष्य सेन vs ज़ी जिया ली: पुरुष सिंगल्स ब्रॉन्ज मेडल मैच – शाम 6 बजे

कुश्ती

निशा दहिया vs सोवा रिज़को टेटियाना: महिला 68 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती – शाम 6:30 बजे

निशा दहिया यदि क्वार्टरफाइनल में पहुंचती हैं तो वह मैच शाम 7:50 बजे होगा

एथलेटिक्स

किरन पहल: महिला 400 मीटर राउंड 1  – दोपहर 3:25 बजे

अविनाश साबले: पुरुष स्टीपल चेज 3,000 मीटर पहला राउंड – रात 10:34 बजे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments