Homeखेलफिर जगी फोगाट को मेडल मिलने की उम्मीद ,CAS में की...

फिर जगी फोगाट को मेडल मिलने की उम्मीद ,CAS में की अपील आज होगा निर्णय

पेरिस ओलंपिक में विनेश की सिल्वर की उम्मीद अभी जिंदा है. हालांकि उनको मेडल मिलेगा या नहीं, इसे लेकर आज फैसला होगा. दरअसल, अयोग्य करार देने के बाद भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगट ने CAS (अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट) में अपील की है. उन्होंने खुद को अयोग्य करार दिए जाने के खिलाफ अपील की है. उन्होंने कहा है कि उन्हें संयुक्त सिल्वर मेडल दिया जाए. इसके साथ ही उन्होंने फाइनल मुकाबला खेलने की भी इजाजत मांगी थी, जिसे खारिज कर दिया गया.

अब विनेश की सिल्वर मेडल की मांग पर फैसला होना है. CAS ने अपना अंतिम फैसला सुनाने के लिए गुरुवार सुबह तक का समय मांगा है. खेल मामलों की कोर्ट सुबह करीब 11:30 बजे फैसला सुनाएगा. यदि CAS विनेश के पक्ष में फैसला सुनाता है तो IOC को विनेश को संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल देना होगा. यानी 50 किलो वर्ग महिला कुश्ती के फाइनल मैच में हारने वाली रेसलर के साथ ही विनेश को भी संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल देना होगा.

ओलंपिक में भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है. पहलवान विनेश फोगाट को डिसक्वालिफाई (अयोग्य) घोष‍ित किया गया है. 50 किलोग्राम कैटेगरी में उनका वजन करीब 100 ग्राम अधिक पाया गया है. विनेश के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका था, लेक‍िन वजन अधिक होने के कारण फाइनल मुकाबले से कुछ घंटे पहले ही उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया. ऐसे में नियम के कारण वह सेमीफाइनल जीतने के बाद भी मेडल से चूक गईं.

कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट

Court of Arbitration for Sport (CAS) दुनिया भर में खेलों के लिए बनाई गई एक स्वतंत्र संस्था है. इसका काम खेल से जुड़े सभी कानूनी विवादों का निपटारा करना है. 1984 में स्थापित अंतरराष्ट्रीय निकाय काम खेल से संबंधित विवादों को मध्यस्थता के माध्यम से निपटाते का काम करता है. इसका मुख्यालय लॉज़ेन , स्विटज़रलैंड में है और इसकी अदालतें न्यूयॉर्क शहर , सिडनी और लॉज़ेन में स्थित हैं. अस्थायी अदालतें वर्तमान ओलंपिक मेजबान शहरों में भी स्थापित की जाती हैं.

विनेश को मिला देश का सपोर्ट

बता दें कि 100 ग्राम वजन ज्यादा होने से विनेश को डिस्क्वालिफाई किए जाने की खबर ने भारत को स्तब्ध कर दिया. सबको लगा हमारी चैंपियन बेटी के साथ ये कैसे हो सकता है. तब तक खबर आई कि विनेश को अस्पताल में एडमिट कराया गया है. भारत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत IOA यानी भारतीय ओलंपिक संघ की प्रमुख पीटी उषा से बात की. पीटी उषा से बात करके प्रधानमंत्री ने लिखा- विनेश चैंपियनों में चैंपियन बताया है. प्रधानमंत्री ने कहा है कि विनेश मजबूत होकर वापसी करें. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृहमंत्री अमित शाह, नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत देश के तमाम मुख्यमंत्रियों तक ने विनेश को असली गोल्ड विजेता बताया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments