Homeप्रमुख खबरेंमनीष सिसोदिया को शराब घोटाले मामले में मिली जमानत

मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले मामले में मिली जमानत

मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले और धन शोधन के मामले में जमानत मिल गई है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो आज शाम तक भी वे जेल से बाहर आ जाएंगे। आम आदमी पार्टी इसे अपनी बड़ी जीत बता रही है। पार्टी कार्यालय में जमकर खुशी मनाई जा रही है और मिठाईयां बांटी जा रही हैं। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे पार्टी के दिग्गज नेताओं के जेल जाने के बाद पार्टी शिथिल पड़ गई थी। उसके अभियानों में भी कमजोरी आ गई थी। लेकिन सिसोदिया के बाहर आने के बाद आम आदमी पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। सिसोदिया के बाहर आने से पार्टी का दिल्ली-हरियाणा का चुनावी अभियान भी मजबूती से आगे बढ़ेगा। ऐसे में अब दिल्ली और हरियाणा की राजनीतिक लड़ाई रोचक हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments