Homeप्रमुख खबरेंखुशी कपूर, खरीदी 2.5 करोड़ की कार, करियर में की है सिर्फ...

खुशी कपूर, खरीदी 2.5 करोड़ की कार, करियर में की है सिर्फ 1 फिल्म

एक्ट्रेस खुशी कपूर ने इसी साल एक्टिंग डेब्यू किया है. जान्हवी कपूर की छोटी बहन ने अपनी पसंद की 2.5 करोड़ करोड़ की कार को अपने नाम किया है. रविवार को पैप्स ने खुशी कपूर को नई चमचमाती कार में बैठा देखा. वैसे तो कपूर खानदान में कई गाड़ियां हैं लेकिन अब खुशी कपूर ने अपनी पसंद की लग्जरी गाड़ी गैराज में शामिल की है. चलिए दिखाते हैं उनकी गाड़ी की झलक.

 

पैप्स ने वीडियो शेयर किया है. जहां खुशी कपूर अपनी लाल चमचमाती कार में नजर आ रही हैं. उन्होंने Mercedes की Benz G 400d खरीदी है. इस कार की कीमत 2.55 करोड़ रुपये बताई जा रही है. मालूम हो, खुशी ने ये कार जनवरी में खरीदी थी. साथ ही फैंस भी उन्हें बधाई दे रहे हैं.

खुशी कपूर ने खरीदी कार
खुशी कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के धड़ल्ले से कमेंट्स भी आए. कुछ उन्हें बधाई दे रहे हैं तो कुछ उनकी पसंद की दाद दे रहे हैं. फैंस ने कहा कि खुशी की चॉइस बड़ी जबरदस्त है तो किसी ने कहा कि इतनी महंगी कार में बैठने का मजा ही कुछ और है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments