HomeVideoवीडियो:ग्वालियर में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के विरोध का ऐलान ,कालिख पोतने,पिच क्षतिग्रस्त...

वीडियो:ग्वालियर में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के विरोध का ऐलान ,कालिख पोतने,पिच क्षतिग्रस्त करने की धमकी

 

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम के भारत दौरे का विरोध शुरू हो गया है। एक तरफ ग्वालियर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महानआर्यमन सिंधिया ने आज सुबह पत्रकार वार्ता करके 6 अक्टूबर को ग्वालियर में भारत बांग्लादेश के साथ होने वाले टी20 क्रिकेट मैच की जानकारी दी वहीं दूसरी और लगभग उसी समय ग्वालियर से इस मैच के बहिष्कार की खबर मीडिया में ट्रेंड करना शुरू हो गई। इतना ही नहीं कट्टरवादी हिन्दू राजनीतिक दल हिन्दू महासभा ने तो बाकायदा सिंधिया की ही तर्ज पर प्रेस वार्ता आमंत्रित करके बांग्लादेश टीम को ग्वालियर में मैच नहीं खेलने देने का ऐलान कर दिया।

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ग्वालियर के प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ जयवीर भारद्वाज ने बांग्लादेश टीम के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान करते हुए कहा कि बांग्लादेश में सुनियोजित षड्यंत्र के तहत हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा है ऐसी स्थिति में वह उस देश के भारत दौरे पर आई क्रिकेट टीम का पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि यह कतई बर्दास्त नहीं किया जा सकता कि जिस देश में हिन्दुओं का कत्लेआम हो रहा है मंदिर तोड़े जा रहे हैं और हिंदू बहनों की इज्जत लूटी जा रही उस देश के क्रिकेट खिलाड़ी ग्वालियर की पावन धरा पर कदम रखें। इसी के चलते ग्वालियर हिंदू महासभा ने आगामी 6 अक्टूबर को होने जा रहे भारत बांग्लादेश के मैच का विरोध किया है हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉजयवीर भारद्वाज ने पत्रकार वार्ता में कहा कि एक और जहां बांग्लादेश में हमारे हिंदू भाइयों को प्रताणित किया जा रहा है हमारे हिंदू मां बहनों की इज्जत लूटी जा रही है और कत्लेआम किया जा रहा है ऐसे बांग्लादेश के साथ ग्वालियर  में टी20 मैच खेलना कहां तक उचित है हिंदू महासभा ने कहा कि ग्वालियर में होने जा रहा भारत बांग्लादेश के मैच का हिंदू महासभा पुरजोर विरोध करती है तथा किसी भी हालत में इस मैच को ग्वालियर में नहीं होने देगी उन्होंने कहा की ग्वालियर फिर से इतिहास दोहराएगा जब एक समय पाकिस्तान के खिलाड़ियों का मुंह काला किया गया था इसी प्रकार बांग्लादेश के खिलाड़ियों को भी काले झंडे दिखाए जाएंगे और उनका मुंह काला किया जाएगा तथा पिच को भी क्षतिग्रस्त किया जायेगा ताकि मैच नहीं हो सके

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments