ग्वालियर /आजादी का अमृत महोत्सव” इस अभियान का उद्देश्य है कि हर घर में तिरंगा झंडा फहराया जाए और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा दिया जाए।
इसी तारतम्य में आज दीनदयाल नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण उपरांत तिरंगा यात्रा डॉ कुलदीप चतुर्वेदी जिला मंत्री भाजपा के नेतृत्व मे निकाली गई ।
इस यात्रा में विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के बड़ी संख्या में समाजसेवी व क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। तिरंगा यात्रा में प्रदेश मंत्री श्री केशव भदौरिया , श्री रविंद्र चौहान ,जिला मंत्री डॉ कुलदीप चतुर्वेदी ,मंडल अध्यक्ष श्री जबर सिंह पार्षद श्रीमती रेखा त्रिपाठी , श्री राजेश भदौरिया , डॉ गौरव शर्मा, श्री यश उपाध्याय,अनिल शर्मा,राममिलन सोनी म.प्र.जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ , महाराजपुरा थाना निरीक्षक श्री धर्मेंद्र यादव नगर निगम के श्री अजय शर्मा , रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम , ग्रीनवुड स्कूल की संचालक श्रीमती किरण भदौरिया, श्री अवधेश पाठक,श्री प्रशांत पाठक आदि शामिल थे।