Homeप्रमुख खबरेंआयुक्त के गले में भगवा देख लाल पीली हुई कांग्रेस कहा भाजपा...

आयुक्त के गले में भगवा देख लाल पीली हुई कांग्रेस कहा भाजपा रंग में न डूबें अधिकारी

प्रदेश में लम्बे समय से सत्ता में रहने वाली भाजपा सरकार में अधिकारी भी अब भाजपा के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।  दूसरी और भगवा देख मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता लाल पीले होते दिखाई दे रहे हैं।हाल ही में भाजपा के ‘चलो पंचायत’ कार्यक्रम के दौरान भोपाल नगर निगम आयुक्त प्रियंका दास भाजपा निशान वाले गमछे को गले में डालकर महापौर के साथ जश्न मनाते हुए नजर आई। जिसको लेकर बवाल मच गया है। कांग्रेस आरटीआई सेल के अध्यक्ष अजय दुबे ने इस तस्वीरो को जारी करते हुए इसको लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है भाजपा के रंग में डूबने वाले अधिकारी से निष्पक्षता और ईमानदारी की उम्मीद करना बेमानी है।
दरअसल, बुधवार को स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 में भोपाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर महापौर आलोक शर्मा और उनके समर्थकों ने शहरवासियों के साथ जश्न मनाया। इस जश्न में निगम आयुक्त प्रियंका दास भी शामिल हुई लेकिन इस जश्न की ख़ुशी में वो भाजपा के रंग में डूबी दिखाई दी। गले में भाजपा के कमल निशान वाले गमछे को गले में डालकर और सिर पर पगड़ी पहनकर आईएएस जमकर झूमी। विपक्ष ने उनके इस रूप की आलोचना की है। एक अधिकारी को निष्पक्ष रहते हुए किसी भी पार्टी के झंडे और चुनाव चिन्ह का अनुसरण नहीं करना चाहिए, यह सर्विस कंडक्ट रूल का उल्लंघन भी है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments