Homeप्रमुख खबरेंमहाराज बाड़े को स्मार्ट बनाने 200 करोड़ की कार्ययोजना पर काम शुरू

महाराज बाड़े को स्मार्ट बनाने 200 करोड़ की कार्ययोजना पर काम शुरू

ग्वालियर के हद्धय स्थल महाराज बाडा की पुरानी ऐतिहासिक बिल्डिंगो के संरक्षण के साथ आमजन को मिलेगी विभिन्न सुविधाये….जनप्रतिनिधियो और व्यापारियो नें प्रजेंडेशन के माध्यम से जाना महाराज बाडा पर होने वाले विकास कार्यो को।

ग्वालियर स्मार्ट सिटी के तहत शहर के हद्धय स्थल महाराज बाडा और उसके आसपास के क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यो को समझाने के उद्देश्य को लेकर आज गुरुवार को बालभवन में महाराज बाडा के आसपास के बाजार एसोसिएशन व जनप्रतिनिधियो के समक्ष निर्माण कार्यो का प्रजेन्टेशन दिखाया गया। इस अवसर पर कमिश्नर नगर निगम श्री विनोद शर्मा, ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ श्री महिप तेजस्वी, साडा अध्यक्ष श्री राकेश जादौन, निगम सभापति राकेश माहौर सहीत बडी संख्या में संबंधित विभागो के अधिकारी औऱ कर्मचारी मौजूद थे।

ग्वालियर के लोगो को अब शहर के महाराज बाडा पर वो सब सुविधाये मिल सकेगी जो वो अभी तक बडी बडी मेट्रो सिटीस में देखते थे ग्वालियर के महाराज बाडा क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्व को संरक्षित करते हुये इस क्षेत्र को संवारने और सुविधाजनक बनाने के उदेश्य को लेकर ग्वालियर स्मार्ट सिटी के द्वारा कई विकास कार्यो को किया जाना प्रस्तावित है इन्ही विकास कार्यो के क्रियान्वन से पहले कार्यो को लेकर एक आमराय बनाने के उद्देश्य से महाराज बाडा पर होने वाले विकास कार्यो का विस्तृत प्रेजेन्टेशन जनप्रतिनिधियो और महाराज बाडा के बाजार एसोशियेशन सदस्यो के सामने प्रस्तुत किया गया। ग्वालियर स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री महिप तेजस्वी नें महाराजा बाडा क्षेत्र में होने वाले विभिन्न विकास कार्यो को विस्तार से समझाया। प्रजेन्टशन में महाराज बाडा और इसके आसपास की ऐतिहासिक इमारतों का संरक्षण किया जाएगा साथ हीस्काउट एवं गाइड, गोरखी स्कूल तथा पुरानी कलेक्ट्रेट (गोरखी) परिसरों में अंडर ग्राउंड पार्किंग और ऊपर सुंदर गार्डन और खुली जगह डवलप करने को लेकर विस्तार से विडियो और ग्राफिक्स के माध्यम से समझाया गया। स्मार्ट सिटी के तहत पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 200 करोड़ से ज्यादा खर्च किए जाएंगे। जिसके तहत महाराज बाडा पर बनने वाली दो फ्लोर अंडर ग्राउंड पार्किंग में एक समय में 500 दो पहिया वाहन तथा 350 चार पहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे। वही महाराज बाडा पर बाजारो को भी दुवारा से नयी तरह से पुर्नस्थापित किया जायेगा जिससे ज्यादा से ज्यादा खुला और व्यवस्थित स्थान दुकानदारो को प्राप्त हो सकेगा। वही गोरखी स्कूल को भी माँडल स्कूल के रुप में विकसित किया जायेगा जिसमें स्मार्ट सिटी के स्मार्ट क्लास प्रोजेक्ट के माध्यम से 15 स्मार्ट क्लास रुम बनाये जायेगे।

महाराज बाड़े के आसपास शासकीय प्रेस, निगम का पुराना मुख्यालय, पोस्ट ऑफिस, बैंक भवन, पुरानी कलेक्ट्रेट,सेन्ट्रल लाइब्रेरी, टाउन हॉल ऐतिहासिक इमारतें हैं। हेरिटेज जोन बनाने के लिए उनका संरक्षण किया जाएगा। प्रजेन्टेशन के माध्यम से इन ऐतिहासिक घरोहरो को संरक्षित करते हुये यहाँ क्राफ्ट बाजार, हेरिटेज होटल्स और पर्यटन सूचना केन्द्र बनाया जायेगा। विक्टोरिया मार्केट भवन भी लगभग तैयार होने को है। इमारतों के संरक्षण के बाद इनको लाईटिंग के माध्यम से और अधिक आकर्षक बनाया जायेगा। महाराज बाडा पर होने वाले निर्माण कार्यो में इस बात का भी ख्याल रखा जा रहा है कि भारत सरकार के द्वारा नेशनल बिल्डिंग मानको का भी पालन किया जाये। प्रेजेन्टशन के समय जनप्रतिनिधियो नें भी अपने सुझाव दिये जिसमे साडा अध्यक्ष श्री राकेश जादौन नें स्वर्ण रेखा नाला के किनारे पायलेट स्तर पर स्मार्ट रोड का निमार्ण करने की सलाह दी ताकि ग्वालियरवासियो को स्मार्ट रोड का कन्सेप्ट समझ आ सके। वही इस मौके पर अन्य जनप्रतिनिधियो नें भी विकास कार्यो को लेकर अपने अपने सुझाव दिये जिन्हे सीईओ श्री महिप तेजस्वी नें सुनकर उन्हे प्लान में शामिल करने की सहमति जताई। प्रेजेन्टेशन के अंत में आये सभी लोगो नें महाराज बाडा में होने वाले विकास कार्यो के प्रेजेन्टेशन को सराहा और इन विकास कार्यो को अच्छे से समय पर करने की राय दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments