Homeप्रमुख खबरेंभारतीय टीम पर फिदा हुआ दुश्मन देश का स्टार खिलाड़ी कहा...

भारतीय टीम पर फिदा हुआ दुश्मन देश का स्टार खिलाड़ी कहा ये  पुराना भारत नहीं हैं…

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने भारतीय क्रिकेट टीम को बेजोड़ बताया है. रमीज का कहना है ये  पुराना भारत नहीं हैं. टीम इंडिया को उसके घर में हराना आसान नहीं हैं. टीम इंडिया इस समय वर्ल्ड क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है. उसको घर में हराना आसान नहीं है. भारतीय टीम अपने घर में जल्दी हारती नहीं है. उन्होंने आर अश्विन के शतक की भी जमकर तारीफ की है. पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कहा कि अश्विन ने जिस तरह की पारी खेली वह तारीफ के काबिल है. उन्होंने क्लासिकल शॉट भी लगाए जिसे देखकर मन प्रसन्न हो गया.

भारतीय टीम चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में 34 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद उसने 144 के स्कोर पर 6 विकेट खो दिए. इस मुश्किल स्थिति से भारत को आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने निकाला. दोनों ने मिलकर 199 की साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. भारतीय टीम ने 376 रन बनाए. भारत के इस ऑलराउंड प्रदर्शन को देखकर रमीज राजा बेहद खुश हैं. रमीज राजा (Ramiz Raja)  ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि ये बेजोड़ टीम की निशानी है. उन्होंने कहा ये  पुराना भारत नहीं हैं. टीम इंडिया को उसके घर में हराना आसान नहीं हैं. ये बात दूसरी टीमों को सिखने वाली है की आपका एक सेशन खराब हो गया तो इसका मतलब ये नहीं है की आप वापसी नहीं कर सकते हैं. ड्रसिंग रूम का माहौल, टीम का सेलेक्शन ये सारी चीज़े मायने रखती हैं. अश्विन और जडेजा का पहला काम गेंदबाज़ी है न की बल्लेबाज़ी, लेकिन इन्होनें जो लाजवाब बल्लेबाज़ी की उसका ही ये नतीजा है की टीम इंडिया आज इस मजबूत हाल में है.

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दिन गिल (नाबाद 119 रन) (Shubman Gill Century vs BAN) और पंत (109) (Rishabh Pant Century) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत भारत ने 514 रन बनाकर पारी घोषित की और जीत के लिए विशाल सा लक्ष्य बांग्लादेश के सामने रख दिया. टीम इंडिया के लिए बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, जब बांग्लदेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था. एक समय जब भारत की आधी टीम 50 रनों के भीतर पवेलियन लौट गई थी तब मानों एशिया लग रहा था की पाकिस्तान के खिलाफ जीतकर भारत पहुंची बांग्लादेश की टीम वाकई में एक मजबूत इरादे के साथ भारत आई हैं, लेकिन समय के साथ टीम इंडिया के दो सितारे भारत के लिए उम्मीद बनकर चमके और बांग्लदेश के इरादों पर पानी फेर दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments