ग्वालियर में धन्ना सेठों , व्यापारियों व वीआईपी सदस्यों की संस्था जीवाजी क्लब में रविवार को क्लब के संचालन के लिए पदाधिकारियों के चुनाव हुए हैं। रात 9.30 बजे चुनाव के नतीजे भी घोषित किए गए हैं। जीवाजी क्लब के चुनाव में पदाधिकारियों के लिए मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी केजी दीक्षित अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सेठ को 994 के साथ विजय घोषित किया गया है।

जीत के जस्न में शैम्पेन उड़ाते सदस्य
इसके अलावा सचिव पद पर संजय वर्मा को 1184 वोट, संयुक्त सचिव पद पर चेतन करण अग्रवाल को 561 वोट और कोषाध्यक्ष पद पर संजय नीखरा को 764 वोटो के साथ विजयी घोषित किया गया हैं। इससे पहले उपाध्यक्ष पर अमित गुप्ता निर्विरोध जीत चुके हैं।
जीवाजी क्लब में पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के लिए चुनाव हुए हैं। चुनाव में रविवार सुबह 9 बजे से शाम को 4 बजे तक मतदान हुआ था। रविवार सुबह 9 बजे से चले रहे मतदान में कुल 2700 सदस्यों में से 1713 सदस्यों को ही वोट डालने का अधिकार था। इनमें से 1561 सदस्यों ने मतदान का उपयोग किया है। शाम 4 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी केजी दीक्षित और उपनिर्वाचन अधिकारी केशव सिंह गुर्जर के सामने पदाधिकारियों का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के समक्ष मतपेटी को शील कर मतगणना हॉल में पहुंचा दी गई हैं। जीवाजी क्लब के चुनाव में अध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, और कोषाध्यक्ष के अलावा 10 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए भी रविवार को मतदान किया गया है। जीवाजी क्लब के हॉल में मतदान करने के लिये कक्ष बनाये गये थे। जिसमें पदाधिकारियों का चुनाव करते समय किसी को दिखाई न दें इसके लिये 12 मतदान केन्द्र बनाये गये थे 3 मतपेटियां रखी गयी थी। रात 9.30 बजे मतगणना पूरी हुई और विजय उम्मीदवारों के नाम की घोषणा निर्वाचन अधिकारियों ने की है। 2700 सदस्य है, इनमें से मत देने का अधिकार 1713 सदस्यों को ही है।