Homeप्रमुख खबरेंदेखें वीडियो : ग्वालियर में नहीं थम रहा बांग्लादेश क्रिकेट टीम का...

देखें वीडियो : ग्वालियर में नहीं थम रहा बांग्लादेश क्रिकेट टीम का विरोध, प्रदर्शन कर रहे युवाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर में 6 अक्टूबर को होने वाले भारत बांग्लादेश टी 20 मैच में  बांग्लादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं कल महाराज बाड़े की तरह आज एकबार पुनः सर्व हिंदू संगठन एकता मंच से जुड़े युवा हाथों में बांग्लादेश का पुतला लेकर शहर के व्यस्ततम चौराहों में से एक फूलबाग चौराहे पर पहुंचे और बांग्लादेश मुर्दाबाद,बांग्लादेश के साथ मैच रद्द करो के नारे लगाकर प्रदर्शन करने लगे।

इससे पहले कि वो पुतला दहन करते भारी संख्या में पुलिस बल वहां आ पहुंचा और विरोध बंद करने को कहा जब प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने इंकार कर दिया तो पुलिस ने उनसे पुतला छीन लिया और गिरफ्तारी शुरू कर दी।

गिरफ्तार होने से पूर्व युवाओं ने मीडिया के सामने कहा कि पुलिस कितनी ही तानाशाही कर ले विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होने कहा कि 6 अक्टूबर को वह मैच नहीं होने देंगे।

उल्लेखनीय है कि इसी तरह बीते रोज बांग्लादेश टीम के ग्वालियर आगमन पर उन्हें काले झंडे दिखाने जा रहे हिन्दू महासभा के प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने महाराज बाड़े से गिरफ्तार कर लिया था। हिंदू महासभा ने 6 अक्टूबर को लश्कर बंद के साथ मैच न होने देने की घोषणा कर रखी है उन्होंने मैदान की पिच खोदे जाने की भी धमकी दी है। इससे पहले भी लगातार ग्वालियर में मैच के खिलाफ प्रदर्शन होते रहे हैं और  तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने धारा 163 के तहत तमाम प्रतिबंधात्मक निर्देश जारी करके धरना,प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।

उधर

 

गिरफ्तारी की निंदा और नवरात्रि पर धारा 163 हटाने की मांग

सर्व हिंदू संगठन एकता मंच के  कार्यकर्ताओं की बांग्लादेश के विरोध में फूल बाग चौराहे पर बांग्लादेश के पुतले के साथ गिरफ्तारी की  हिंदू महासभा ने निंदा की है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने मध्य प्रदेश सरकार से मांग की है कि नवरात्रि पर्व पर लगाई गई धारा 163 ग्वालियर में तुरंत हटाई जाए । यह हिंदुओं की भावनाओं के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना में बाधा पहुंचाने का कार्य भाजपा सरकार करना बंद करें। उधर  6  अक्टूबर को लश्कर बंद को लेकर हिंदू महासभाइयों ने  आज  संपर्क किया ।

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि बांग्लादेश टीम के एक मात्र हिन्दू खिलाड़ी विकेटकीपर श्री लिटन दास जो हिंदू बंगाली है वह बताएं कि बांग्लादेश में जो हिन्दुओं की हत्याएं बालात्कार अत्याचार किए जा रहे हैं उसके प्रति उनकी क्या राय है। हिंदू महासभा ने उनसे आग्रह किया है कि नवरात्रि पर्व पर मां दुर्गा की स्तुति करने वाले विकेटकीपर लिटन दास को 6 अक्टूबर को मैच का बहिष्कार करना चाहिए ।

हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश मैच के हिंदुओं ने जो टिकट लिए हैं टिकट के पैसे को बीसीसीआई को दान करता हुआ मानकर मैच देखने स्टेडियम नहीं जाएं यही सच्ची श्रद्धांजलि बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं के मातृकों को होगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments