मंगलवार को दो राज्यों के विधानसभा चुनाव का एलान हो गया। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दिया है।महाराष्ट्र में सिंगल फेज में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं झारखंड में 2 फेज में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। दोनों ही राज्यों के चुनाव नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
इसके साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो राज्यों की दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव भी होंगे। उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का एलान नहीं किया गया है। इसी तरह केरल की देवीकुलम विधानसभा सीट भी रिक्त है, लेकिन यहां के विधायक रहे ए राजा की अयोग्यता का मामला कोर्ट में होने के कारण इस पर चुनाव का एलान नहीं किया है। इसी तरह पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट भी यहां के सांसद के निधन की वजह से रिक्त हुई है। यहां भी चुनावों का एलान अभी नहीं हुआ है।
लोकसभा सीटों में केरल की वायनाड में 13 नवंबर और महाराष्ट्र के नांदेड़ में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा। सभी के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

लोकसभा की कितनी सीटें खाली हैं?
वायनाड, केरल: देश भर में जिन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें सबसे चर्चित वायनाड सीट है। वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफे से रिक्त हुई है जो 2024 के लोकसभा चुनाव में वायनाड के साथ-साथ रायबरेली सीट से भी जीते थे। हालांकि, राहुल ने रायबरेली सीट को अपने पास रखा और वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया।
नांदेड़, महाराष्ट्र: देश में जिन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें दूसरी सीट नांदेड़ है। महाराष्ट्र की यह सीट कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन से रिक्त हुई है।
बशीरहाट, पश्चिम बंगाल: बशीरहाट लोकसभा सीट तृणमूल सांसद हाजी नुरुल इस्लाम के निधन के चलते रिक्त हुई है। इस सीट पर उपचुनाव का एलान चुनाव आयोग ने नहीं किया है। यहां उपचुनाव की घोषणा बाद में होगी।