Homeप्रमुख खबरेंआरएसएस की बैठक में आ रही कई दिग्गज हस्तियों को लेकर पुलिस...

आरएसएस की बैठक में आ रही कई दिग्गज हस्तियों को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कलेक्टर से की व्यवस्थागत चर्चा, दिए निर्देश इसके बाद कलेक्टर एवं एसपी ने लिया रेलवे स्टेशन परिसर का जायजा

ग्वालियर /ग्वालियर में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से होने वाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय संगठनात्मक गतिविधि  में सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत सहित तमाम विशिष्ट और अतिविशिष्ट व्यक्तियों के आगमन को लेकर ग्वालिकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। सूत्रों का कहना है कि गुरुवार को संक्षिप्त प्रवास पर ग्वालियर आए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस बड़े सम वैचारिक आयोजन को लेकर कलेक्टर से व्यवस्थागत चर्चा की और दिशा निर्देश दिए।

उधर इसी के साथ कलेक्टर के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन का अमला अलर्ट दिखाई दिया

विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट व्यक्तियों के प्रस्तावित आगमन के दौरान सुरक्षित आवागमन एवं यात्रियों की सुविधा को लेकर आगमन के दौरान ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने गुरुवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन परिसर का भ्रमण किया। इस अवसर पर रेलवे के अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने रेलवे के अधिकारियों से कहा कि वे रेलवे पुलिस व जिला पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय कर ऐसी व्यवस्था बनाएँ, जिससे विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट व्यक्तियों का आवागमन सुगमता से हो सके। साथ ही प्रतिदिन स्टेशन पर आने – जाने वाले यात्रियों को भी कोई कठिनाई न हो।
ज्ञात हो अगले कुछ दिनों के दौरान केदारपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें अतिविशिष्ट व्यक्तियों का आगमन होगा। साथ ही देश भर से स्वयंसेवक भाग लेने आयेंगे।
कलेक्टर एवं एसपी के ग्वालियर रेलवे स्टेशन भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी, नगर निगम के अपर आयुक्त श्री मुनीष सिकरवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments