भोपाल /भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर वायरल पत्रकारों के नामों वाली एक सूची पर मचे बवाल और उसको लेकर कांग्रेस द्वारा छीटाकशी किये जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे कांग्रेस के ‘डर्टी ट्रिक डिपार्टमेंट’ की एक गंदी ऊपज करार दिया है।
अपने x पर आशीष अग्रवाल ने लिखा है कि सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के सम्मानित पत्रकार बंधुओं से संबंधित वायरल सूची पूर्णतः अप्रमाणिक, असत्य और भ्रामक है
यह सूची देशभर में शानदार और धारदार पत्रकारिता के लिए प्रसिद्ध मध्य प्रदेश के *पत्रकारों की छवि को धूमिल करने का एक कुत्सित प्रयास है। यह स्पष्ट रूप से कांग्रेस के ‘डर्टी ट्रिक डिपार्टमेंट’ की एक गंदी ऊपज प्रतीत होती है।
श्री अग्रवाल ने लिखा कि इस अप्रमाणिक सूची पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया मध्यप्रदेश के पत्रकारों का घोर अपमान हैं।
पत्रकार साथियों की कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी सन्देह से परे है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर कीचड़ उछालना बंद करें* ।
https://x.com/Ashish_HG/status/1850802794112123011
लिंक पर क्लिक करें