दिवाली रिसेप्शन पार्टी में मांसाहारी खाना और शराब परोसकर आलोचना का सामना कर रहे ब्रिटिश प्रधानमंत्री कार्यालय ने माफी मांगी है। कार्यालय की तरफ से शुक्रवार को कहा गया कि हम हिंदु समुदाय की चिंता को समझते हैं और आश्वासन देते हैं कि भविष्य में होने वाले किसी भी समारोह में ऐसा नहीं होगा। 10 डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने कहा कि हम इस मुद्दे पर भावनाओं की ताकत को समझते हैं और समुदाय को आश्वस्त करते हैं कि ऐसा दोबारा नहीं होगा।
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश पीएम कार्यालय के आधिकारिक बयान में मेनू को संबोधित नहीं किया गया। लेकिन समुदाय की भावनाओं को सम्मान देते हुए दोबारा ऐसी गलती न करने की बात दोहराई गई।