Homeदेशनौतपा की शुरुआत आज से भीषण गर्मी से लोग हुए बेहाल

नौतपा की शुरुआत आज से भीषण गर्मी से लोग हुए बेहाल

 

आज शुक्रवार, 25 मई को नौतपा की शुरुआत रोहिणी नक्षत्र में सूर्यदेव के प्रवेश के साथ हो गई जो दो जून तक रहेगा। इस दौरान तेज हवा के साथ हल्की वर्षा का योग होने की बात कही जा रही है। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर 7ः53 बजे सूर्यदेव का प्रवेश रोहिणी नक्षत्र में हुआ। इसी के साथ गर्मियों के सबसे गर्म नौ दिन माने जाने वाले नौतपा की शुरुआत हो गई। ज्योतिष गणना के अनुसार नौतपा में बन रही ग्रहों की स्थिति के अनुसार समुद्री तट दक्षिण भू-भाग में वर्षा के संकेत मिल रहे हैं। इससे छग, मप्र, उप्र, हिमाचल प्रदेश व हरियाणा में वायु वेग के साथ ही तूफान से हल्की वर्षा का योग बन रहा है।

इस बार नौतपा में 25 मई को सूर्य रोहिणी नक्षत्र शाम को 7 बजकर 53 मिनट पर प्रवेश करेगा जो तीन जून तक इसी नक्षत्र में रहेगा। नौतपा साल के वह नौ दिन होता है जब सूर्य पृथ्वी के सबसे नजदीक रहता है। जिस कारण से इन नौ दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है। इसी कारण से इसे नौतपा कहते हैं। इस महीने में सूर्य के वृष राशि के 10 अंश से 23 अंश 40 कला तक नौतपा कहलाता है। इस दौरान तेज गर्मी रहने पर बारिश के अच्छे योग बनते हैं। सूर्य आठ जून तक 23 अंश 40 कला तक रहेगा। दरअसल रोहिणी नक्षत्र का अधिपति ग्रह चंद्रमा होता है। सूर्य तेज और प्रताप का प्रतीक माना जाता है जबकि चंद्र शीतलता का प्रतीक होता है। सूर्य जब चांद के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करता है तो सूर्य इस नक्षत्र को अपने प्रभाव में ले लेता है जिसके कारण ताप बहुत अधिक बढ़ जाता है। इस वर्ष संवत्सर का राजा भी सूर्य ही है, वहीं मंत्री शनिदेव हैं। सूर्य और शनि दोनों ही तीव्र उष्मा और वायु की प्रतिनिधित्व करते हैं इसके चलते इस वर्ष नौतपों में तेज गर्मी के साथ आंधी और बारिश के आने के भी संकेत मिल रहे हैं।

भीषण गर्मी के साथ बारिश की संभावना

ज्येष्ठ अमावस्या यानी 25 मई को नौतपा प्रारंभ होगा। संयोग से इस दिन सूर्य का वृषभ में शनि का धनु में वक्रकाल होने से भी दृष्टि संबंध बन रहा है। इसलिए पहले दिन 25 मई को हस्तनक्षत्र उमस भरी गर्मी सायंकालीन बूंदाबांदी, 26 मई चित्रा नक्षत्र तीव्र गर्मी, 27 मई स्वाति नक्षत्र तेज गर्मी व उमस, 28 मई विशाखा नक्षत्र सूखी गर्मी, 29 मई अनुराधा नक्षत्र तीव्र गर्मी शाम को आंधी की संभावना, 30 मई ज्येष्ठ नक्षत्र उमस, 31 मई मूक नक्षत्र तीव्र गर्मी शाम को वर्षा, एक जून मूल नक्षत्र तीव्र गर्मी साथ ही वर्षा, दो जून पूर्वाषाण नक्षत्र मध्यम गर्मी तेज हवा का योग बन रहा है यानी नौतपा के अंतिम कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। यह भी माना जाता है कि जब नौतपा में बारिश होती है तो बरसात में भी अच्छी वर्षा होती है।

22 जून से जोरदार बारिश की संभावना

इस वर्ष 22 जून को भाद्र नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश करते ही वर्षा का प्रारंभ हो जाएगा। 22 जून को सूर्य के प्रवेश के समय रवि योग का होना यह संकेत देता है कि इस वर्ष औसत से ज्यादा बारिश होगी। पूरे मानसून में लगभग 55 दिन बारिश होने की संभावना है। साथ ही समुद्र में तूफान और भूकंप जैसी आपदाओं के आने का भी संकेत है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments