Homeप्रमुख खबरेंपाकिस्तान में वाहनों पर अंधाधुंध गोलीबारी में 38 की मौत

पाकिस्तान में वाहनों पर अंधाधुंध गोलीबारी में 38 की मौत

पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वाह प्रांत के आदिवासी ज़िले कुर्रम में यात्री वाहनों पर गोलीबारी की गई है.

गोलीबारी की इस घटना में 38 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है. इसके अलावा 19 लोग घायल भी हुए हैं. घायलों को ताल और पेशावर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कुर्रम ज़िले में मदारवी इलाक़े में पुलिस की निगरानी में कुछ वाहन पारा चिनार इलाक़े की तरफ़ से आ रहे थे. उसी समय खुली सड़क के पास उन वाहनों पर हमला किया गया.

मंदारवी के प्राथमिक उपचार  अस्पताल में छह महिलाओं समेत 33 लोगों के शव लाए जा चुके हैं.

इसके अलावा पांच और लोगों के शवों को अलीज़ी अस्पताल भेजा गया है. अलीज़ी अस्पताल में आठ घायलों को भी भर्ती कराया गया है.

क़ाफ़िले की सुरक्षा कर रहे एक अधिकारी का कहना है, हम पांच से छह अधिकारी थे. पता नहीं चला कि फ़ायरिंग कहां से हो रही थी. गोलीबारी में हमारा एक साथी घायल भी हो गया.

क़ाफ़िले के यात्रियों में से एक पीर हुसैन शाह ने मीडिया को बताया कि बड़े हथियारों के इस्तेमाल से अंधाधुंध गोलीबारी की जा रही थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments