Homeग्वालियर अंचलआयुष्मान कार्ड बनाने के लिये 2 दिसम्बर को लगेगा बड़ा शिविर 70...

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये 2 दिसम्बर को लगेगा बड़ा शिविर 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्धजनों के बनाए जायेंगे आयुष्मान कार्ड

ग्वालियर / सत्तर वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये सोमवार 2 दिसम्बर को बाल भवन में वृहद शिविर लगाया जायेगा। इस दिन यह शिविर प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेगा। इस शिविर के माध्यम से ग्वालियर शहर में निवासरत वृद्धजनों के साथ-साथ अधिकारी एवं कर्मचारी भी अपने परिवार के 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने शहरवासियों से इस शिविर का लाभ उठाकर 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments