ग्वालियर /हिंदू महासभा की बैठक में निर्णय लिया गया कि हिंदुओं पर बांग्लादेश में हो रहे हमले अत्याचार एवं राष्ट्रद्रोह के मुकदमे में गिरफ्तारी करने जैसी घटनाएं निंदनीय है । इन घटनाओं का विरोध हिंदू महासभा लगातार कर रही है भारत बांग्लादेश के मैच का भी विरोध हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज के नेतृत्व में सर्वप्रथम किया गया था। हिंदू महासभा की आज की बैठक में 29 नवंबर को सायं काल ठीक 6:00 बजे जलाल खा की गोल, माता हनुमान मंदिर, गेंडे वाली सड़क पर आक्रोश विरोध प्रदर्शन के साथ बांग्लादेश से भारत को सभी संबंध खत्म करने च ओर हिन्दुओं को सुरक्षा प्रदान करने की मांग को लेकर बांग्लादेश का पुतला फूंका जाएगा।हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, अर्चना सिंह चौहान, आनंद माहौर, राहुल गुप्ता, नरेश बाथम, अखिल सक्सेना, हेमराज जाटव के नेतृत्व में जलाकर विरोध किया जाएगा। सभी हिंदू महासभा के राष्ट्रवादियों से भाग लेने की अपील की है। बैठक का संचालन आनंद माहौर ने किया। आभार राहुल गुप्ता ने किया।