अटल जी की जयंती पर भाजपा ने किया याद कहा
अटल जी ने राजनीति में सत्य की महत्ता पर जोर दिया
ग्वालियर/ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अटल जी के निवास कमल सिंह बाग में पहुंचकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मिठाई बांटी गई। अटल बिहारी बाजपेयी अमर रहें के नारे लगाए गए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी का जीवन सच्चाई और कर्तव्य निष्ठा का उदाहरण है। उन्होंने विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का मान बढ़ाया। उन्होंने राजनीति में सत्य की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनका योगदान राष्ट्र और समाज के लिए मार्गदर्शक है।
इस अवसर पूर्व मंत्री श्री अनूप मिश्रा, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह, पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, सभापति श्री मनोज तोमर श्री जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, पूर्व विधायक रामबरन सिंह गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, श्री विनोद शर्मा, श्री विनय जैन, श्री धर्मेन्द्र राणा,श्री रामेश्वर भदौरिया, श्री कनवर किशोर मंगलानी, धर्मेंद्र सिंह तोमर बिट्टू, श्री सुधीर गुप्ता, जिला मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, श्री गिरिराज कंसाना, डॉ कुलदीप चतुर्वेदी, श्री शैली शर्मा, श्री दीपक बाजपेई, श्री सुजीत सिंह भदौरिया, श्री प्रमोद खंडेलवाल श्री सुघर सिंह पवैया, श्री उपेंद्र, जिला मीडिया प्रभारी श्री नवीन चौधरी, श्री अमित सूरी, श्री विक्की शर्मा, श्री बलराम मंडेलिया, श्री अमर कुटे, श्री कौशलेंद्र राजावत, श्री लवि खंडेलवाल, श्री सतपाल जादौन, विपुल गुप्ता,विक्की शर्मा, श्री अमित बंसल, श्री सुनील श्रीवास्तव, श्री राहुल राज
लगाई गई प्रदर्शनी

ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशती (100वीं जयंती) के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें अटल जी के जन्म से लेकर मृत्यु तक तमाम दृश्यों को दर्शाया गया है। अटल बिहारी वाजपेई का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। उनका देहावसान 16 अगस्त 2018 को हुआ था।
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी पर आयोजित की गई प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद श्री भारत सिंह कुशवाहा एवं जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने फीता काटकर किया। साथ ही अटल जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद प्रदर्शनी में लगे अटल जी के सभी चित्रों को सांसद श्री भारत सिंह कुशवाहा एवं जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने करीब से देखा। सभी नेताओं ने इस मौके पर भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का स्मरण किया।
इस अवसर पर सांसद श्री भरत सिंह कुशवाहा ने कहा कि भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी जी का देश के विकास में महान योगदान है। उन्होंने भारत को राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक रूप से समृद्ध व मजबूती प्रदान करने में अपनी महती भूमिका निभाई है। उनके दिखाए गए मार्गों पर चलकर हम सब विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी को नमन कर उपस्थित लोगों को बधाई दी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने कहा कि आज के दिन को बीजेपी सुशासन दिवस के रूप में भी बना रही है। बूथ स्तर पर अटल स्मृति सभाओं का आयोजन, कविताओं का वाचन, बूथ के युवाओं द्वारा वाजपेयी के योगदान पर चर्चा की जा रही हैं। वहीं मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुशासन यात्रा निकाली जा रही हैं। वहीं चौपाल लगाकर अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर पूर्व जीडी अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह राजपूत, सभापति श्री मनोज तोमर, श्री जयप्रकाश राजौरिया,श्री जयप्रकाश मिश्रा, जिला मंत्री एवं श्री अटल बिहारी वाजपेई जनशताब्दी समिति के संयोजक श्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, सदस्य श्री अजय महेंद्रू, श्री त्रिलोक शर्मा, महामंत्री श्री विनोद शर्मा, श्री विनय जैन, श्री राजू पलैया,जिला उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र राणा, श्री कनवर किशोर मंगलानी, श्री रामेश्वर भदौरिया, श्री सुधीर गुप्ता, श्री महेंद्र सोलंकी,श्री अशोक जादौन, श्री नितेश शर्मा, श्री जितेंद्र घुरैया, श्री सुसेंद्र परिहार, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र श्रीवास्तव, पार्षद श्री अनिल सांखला, सतपाल जादौन, श्री श्रीलवी खंडेलवाल, श्री नरसिंह राठौर, श्री अशोक साहू,श्री विक्की शर्मा, श्री अनूप उदैनिया, श्री योगेश मिश्रा, श्री यश शर्मा, श्री महेश खत्री, मंडल अध्यक्ष श्री विनय शर्मा, श्री गौरव बाजपेई, श्री मुलायम सिंह यादव, श्री धर्मेंद्र नायक, श्री पंकज शर्मा, श्री अंकित राजपूत,श्री बीपी सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।