Homeप्रमुख खबरेंप्रदेश संगठन महामंत्री की भाजयुमो अध्यक्ष को कड़ी समझाईस

प्रदेश संगठन महामंत्री की भाजयुमो अध्यक्ष को कड़ी समझाईस

भोपाल । भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में मोर्चा के कामकाज को लेकर पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे को

कड़ी समझाईस दी है। यह समझाइस उस समय दी गई जब श्री पांडे ईप्रेजेंटेशन दे रहे थे तो संगठन महामंत्री भगत ने उन्हें टोकते हुए कहा कि मुझे मालूम है, किस जिले ने कैसा काम किया है। आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक पंचायत चलो अभियान में सिर्फ दस जिलों का काम ही ठीक पाया गया, बाकी सभी जिलों को कामकाज सुधारने और सक्रियता बढ़ाने की नसीहत दी गई।

दरअसल युवा मोर्चा 15 से 30 जून तक पूरे प्रदेश में बाइक रैली निकालेगा। यह बाइक रैली पंचायत स्तर से शुरू होकर जिला मुख्यालयों पर खत्म होगी। इसी संबंध में प्रदेश नेतृत्व ने युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की रविवार को आश्यक बैठक बुलाई। बैठक में संगठन महामंत्री सुहास भगत ने बाइक रैली के संबंध में युवा मोर्चा को नसीहत देते हुए कहा कि हेलमेट पहने बिना कोई भी कार्यकर्ता बाइक न चलाए। उन्होंने कहा कि बाइक रैली में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। युवा मोर्चा की इस बाइक रैली में हर पंचायत से युवाओं की टीम जिला स्तर तक जाएगी। भगत ने कहा कि युवा मोर्चा भी सोशल मीडिया में प्रशिक्षित युवाओं की एक टीम तैयार करे और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे।

कमलनाथ के क्षेत्र में युवा मोर्चा करेगा बड़ी सभा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के लोकसभा क्षेत्र छिंदवाड़ा में युवा मोर्चा बड़ी सभा करने की तैयारी कर रहा है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे बाइक रैली के दौरान आगर मालवा से छिंदवाड़ा तक यात्रा करेंगे। यात्रा के समापन पर छिंदवाड़ा में बड़ी सभा भी होगी।

गांव में रात्रि विश्राम करें कार्यकर्ता

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बैठक में कहा कि युवा मोर्चा गांवों में जाकर रात्रि विश्राम करें और लोगों से संवाद स्थापित करें। युवा मोर्चा विधानसभा चुनाव में 200 से ज्यादा विधानसभा सीट जीतने के  लक्ष्य के साथ काम में जुटें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments