Homeग्वालियर अंचल12 स्थानों पर बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण 14 को होगा...

12 स्थानों पर बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण 14 को होगा सवा लाख का भंडारा

ग्वालियर /ग्वालियर पूर्व विधानसभा में बाबा साहब अंबेडकर पार्कों में प्रतिमा स्थलों पर किया माल्यार्पण और समता भोज का आयोजन

*सवा लाख लोगों के लिए भंडारा आज
ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के एक दिन पूर्व विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ग्वालियर पूर्व विधानसभा में 12 स्थानों पर स्थापित संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं समता भोज का कार्यक्रम आयोजित किया।

सवा लाख श्रृद्धालुओं का भण्डारा  14 अप्रैल को

डाॅ. भीमराव अम्बेडकर पार्क फूलबाग में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार 14 अप्रैल को भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर सवा लाख श्रृद्धालुओं के भण्डारा (प्रसादी) का आयोजन कर रहे है। आयोजन की तैयारिआं पूरी कर ली गई है। सुबह 9 बजे विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करेंगे। जिसके बाद भण्डारा (प्रसादी) का आयोजन शुरू किया जायेगा, जो कि देर रात तक चलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments