Homeप्रमुख खबरेंमायावती ने भतीजे को बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया

मायावती ने भतीजे को बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया

बहुजन समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बना दिया है.

यह फ़ैसला बहुजन समाजवादी पार्टी की रविवार को हुई ऑल इंडिया मीटिंग में लिया गया. इस मीटिंग में हुई बातचीत और फ़ैसलों को लेकर पार्टी ने एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है.

इस विज्ञप्ति में लिखा गया है, “बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती ने, पूरे देश भर से आये हुए पार्टी के लोगों की सहमति से श्री आकाश आनन्द को पार्टी का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया और उन्हें देश में पार्टी के आगे के कार्यक्रम भी दिए गए.”

“उम्मीद है कि इस बार पार्टी और मूवमेन्ट के हित में, हर प्रकार की सावधानी बरतते हुए, पार्टी को मज़बूत बनाने में वो अपना योगदान देंगे.”

इkसके अलावा, बहुजन समाजवादी पार्टी ने ये भी कहा है कि वो बिहार विधानसभा चुनाव अकेले अपने बलबूते लड़ेगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments