HomeVideoवीडियो : बिजलीकट से जनता का त्राहिमाम और मंत्रीजी के पार्क में...

वीडियो : बिजलीकट से जनता का त्राहिमाम और मंत्रीजी के पार्क में पंखा लगाकर सोने का शिगूफा

ग्वालियर /मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अब 1 जून से पार्क में पंखा लगाकर सोने का शिगूफा छोड़ा है।

यहां हम बताते चलें कि प्रधुम्न सिंह की पार्क में सोने की घोषणा ऐसे समय सामने आई है जब उनके गृह नगर ग्वालियर की जनता भीषण गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती से त्राहिमाम  कर रही है श्री तोमर के राजनीतिक विरोधियों का कहना है कि उनके पार्क में सोने  की घोषणा बिजली विभाग की नाकामी को छुपाने और जनता का  ध्यान बटाने का तरीका है।

उधर ऊर्जा मंत्री तोमर ने पार्क में सोने की वजह बताते हुए कहा है कि फैसला इसलिए लिया है जिससे की, इस प्रेरणा से हर कोई अपने घर का कम से कम एक ऐसी बंद रखें तो डेढ़ टन के एसी में लगने वाली बहुत यूनिट बिजली बचेगी. इतने यूनिट बनाने के लिए खर्च होने ईंधन से उत्सर्जित हुआ  प्रदूषण भी कम होगा जो बिजली बनाने में कार्बन डाइऑक्साइड पैदा होता है उससे प्रदूषण कम होगा। उन्होंने कहा है एक महीने तक चाहे वह ग्वालियर में रहें या भोपाल में सड़क किनारे पार्क में इस भीषण गर्मी में भी बिना एसी सिर्फ एक पंखे के सहारे सोयेंगे

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अक्सर अपने बयानों या क्रियाकलापों के चलते चर्चा में बने रहते हैं. पिछले दिनों बिना इस्त्री के कपड़े पहनने की बात कह कर सुर्खियां बटोरी और अब एक बार फिर मंत्री जी कह रहे हैं कि वे एक महीने तक बिना एसी के पार्क में पंखा चलाकर सोयेंगे.इस दौरान ऊर्जा मंत्री लोगों से बिजली समस्या के बारे में भी पूछेंगे. क्योंकि अक्सर शहर में मेंटीनेंस के नाम पर बिजली समस्या की बात सामने आ रही है. जिसे खुद जाकर देखेंगे और निराकरण करेंगे. बिजली उत्पादन में भी पर्यावरण में (CO2) की मात्रा बढ़ती है

सुर्खियों में बना रहना जानते हैं मंत्रीजी

बता दें कि, ये पहली बार नहीं है जब मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर इस तरह से अनोखे निर्णय को लेकर चर्चा में है. इससे पहले भी कई बार उन्हें नालों की सफाई के लिये उतरते देख गया है. कभी बिजली के तारों पर लगी बैलों को हटाते देखा गया है. वे पहले भी नंगे पांव रहने का संकल्प ले चुके हैं और देश के कई कोनों में उन्होंने नंगे पांव ही यात्राएँ की हैं. बाद में सीनियर नेताओं ने उन्हें चप्पल पहनाई थी. वे अक्सर किसी ना किसी बात पर सुर्खियों में बने रहते हैं.

श्री तोमर का कहना है कि, ”देश के प्रधानमंत्री ने पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए मुहिम चलायी. ‘एक पेड़ मां के नाम’ के जरिए पेड़ लगाने पर जोर दिया. उनकी इन्हीं भावनाओं का अनुसरण करते हुए उन्होंने भी ये तय किया है की एक जून से शहर की स्वच्छता के लिए वे हफ्ते में दो दिन शहर में पद यात्रा करेंगे. जिससे लोगों में जनजागरण होगा, प्रदूषण भी कम होगा.”

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments